मैट्रिक का परीक्षा पैटर्न चेंज, वस्तुनिष्ट प्रश्नों की संख्या बढ़ायी गयी
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक के परीक्षा पैटर्न में वस्तुनिष्ठ प्रश्न की संख्या बढ़ायी
- साइंस में 80 अंक में 35 अंक के होंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्न
संवाददाता, पटना
इंटर के बाद मैट्रिक के परीक्षा पैटर्न में भी परिवर्तन किया गया हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हर विषय में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी है. जहां पहले 10 से 15 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते थे. उसमें इस बार बदलाव किया गया है. 2015 सत्र में देने वाले परीक्षार्थी को अलग- अलग विषय में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या अलग-अलग बढ़ा दिया गया है. जहां साइंस में 80 अंक के प्रश्न पत्र में 35 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे. वहीं मैथेमेटिक्स में 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेगा. समिति के अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्न हर चैप्टर से रहेगा. इस कारण जो छात्र पूरी तरह से सिलेबस को पढ़ा रहेगा, उसे ही वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर देने में सहूलियत होगी. इसके अलावा दो और तीन अंक के प्रश्नों की भी इस बार संख्या बढ़ायी गयी है. परीक्षा पैटर्न की जानकारी बोर्ड द्वारा निकाला गया मॉडल पेपर में देखा जा सकता है.
हर विषय में सामूहिक प्रश्नों का प्रकार
प्रश्नों के प्रकार - प्रश्नों की संख्या
बहु वैकल्पिक प्रश्न - 10
रिक्त स्थानों की पूर्ति - 10
अति लघु उत्तरीय प्रश्न - 11
लघु उत्तरीय प्रश्न - 11
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 5
ये है मैट्रिक का परीक्षा पैटर्न
हिंदी
प्रश्नों की संख्या - 20
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या - 16 (रिक्त स्थानों की पूर्ति, वाक्यों को सही करना, सही मिलान)
संस्कृत
प्रश्नों की संख्या - 23
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या - 15 (व्याकरण, संस्कृत में अनुवाद करना)
सामाजिक विज्ञान
प्रश्नों की संख्या - 30
इतिहास - 20 अंक के आठ प्रश्न
भूगोल - 20 अंक के सात प्रश्न
राजनीति शास्त्र - 17 अंक के 6 प्रश्न
अर्थशास्त्र - 17 अंक के 6 प्रश्न
आपदा प्रबंधन - 6 अंक के 3 प्रश्न
गणित
प्रश्नों की संख्या - 47
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या - 20
लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या (2 और 3 अंक के) - 22 प्रश्न
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या (5 अंक वाले) - 5 प्रश्न
विज्ञान (साइंस)
प्रश्नों की संख्या - 31
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या ( दोनों ग्रुप मिला कर) - 35
लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या (2 और 3 अंक वाले) - 12
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या (5 अंक वाले) - 3 प्रश्न
कोट
छात्रों की सुविधा के लिए यह किया गया है. वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर वहीं दे पायेगा जो थ्योरी अच्छे से पढ़ा रहेगा. इस कारण इस बार वस्तुनिष्ठ प्रश्न की संख्या बढ़ायी गयी है. छात्रों को वस्तुनिष्ठ प्रश्न का जवाब देना होगा. तभी वो अच्छे अंक ला सकेंगे.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
15 feb. 2015 on prabhat khabar, patna

No comments:
Post a Comment