Sunday, February 22, 2015

इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू, 12 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू, 12 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

- प्रदेश भर में 1054 परीक्षा केंद्र पर ली जायेगी इंटर की परीक्षा
- 2, 34, 641 परीक्षार्थी अधिक हुए शामिल
संवाददाता, पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से लिया जाने वाला इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार यानी 18 फरवरी से शुरू किया जा रहा हैं. 2015 के इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश भर से 12 लाख 16 हजार 419 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. इस बार पिछले साल की तुलना में 2 लाख 34 हजार 641 अधिक परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल हो रहे है. इसमें छात्र की संख्या 1,65,806 और छात्र की संख्या में 68,835 बृद्धि हुई हैं.  परीक्षा संबंधी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1054 परीक्षा केंद्र बनायें गये है. इसमें सबसे अधिक परीक्षा केंद्र पटना जिला में 67 की संख्या में हैं. इन तमाम बातों की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने दिया. इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी की संख्या बढ़ने के कारण इस बार 173 अधिक परीक्षा केंद्र प्रदेश भर में बनायें गये है. 2014 में जहां 881 परीक्षा केंद्र बनायें गये थे वहीं इस बार 1054 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा ली जायेगी.
- छपरा जिले से सबसे अधिक परीक्षार्थी
इंटर के परीक्षा में इस बार छपरा जिले से सबसे अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. छपरा जिले से इस बार 78 हजार 777 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसके लिए छपरा जिला में 64 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. वहीं दूसरे स्थान पर गया जिला का है. गया जिला से इस बार 71 हजार के लगभग परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे. इसके लिए 54 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. समिति से मिली जानकारी के अनुसार कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ायी गयी है. कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर इस बार कई डीएम के कहने पर कई परीक्षा केंद्र को कैंसिल भी किया गया है.  सबसे अधिक 67 परीक्षा केंद्र पटना जिला में बनाये गये हैं. पटना जिला से 63 हजार के लगभग परीक्षार्थी इंटर के परीक्षा में शामिल होंगे.
- रिजल्ट खराब होने के कारण ओएमआर पर ली जायेगी परीक्षा
2014 में इंटर साइंस का रिजल्ट काफी खराब हो गया था. काफी संख्या में परीक्षार्थी फेल कर गये थे. इसको लेकर हंमागे के बाद फ्री स्क्रूटनी करवाया गया. इसको देखते हुए 2013 के अनुसार परीक्षा पैटर्न को फिर से लागू किया गया हैं. साइंस और कॉमर्स की परीक्षा ओएमआर सीट पर लिया जायेगा. वहीं आर्ट्स की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका पर ही वस्तुनिष्ठ प्रश्न के उत्तर लिखने होंगे. अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि 40 फीसदी प्रश्न वस्तुनिष्ठ रहेंगे. इससे उम्मीद की जा रही हैं कि परीक्षार्थी का परीक्षा काफी अच्छा जायेगा. परीक्षार्थी की सुविधा के लिए इस बार मॉडल पेपर भी निकाला गया था. इससे परीक्षा पैटर्न जानने में परीक्षार्थी को मदद मिल रही हैं.

- आज से चालू हो गया कंट्रोल रूम
 समिति की ओर से कंट्रोल रूम का नंबर 0612-2227587 जारी किया गया है. इसके अलावा अभिभावक या छात्र फैक्स भी कर सकते है. फैक्स नंबर 2230599, 2227587, 2233423 दिया गया हैं. इसके अलावा इस बार समिति के सचिव का इमेल आइडी पर भी मैसेज कर सकते हैं. सचिव को कर सकते हैं.  इ-मेल 2ीू8ु2ीुॅें्र’.ूे

इंटरमीडिएट परीक्षा संबंध में जानकारी
कुल परीक्षार्थी  - 12,16,419
छात्र परीक्षार्थी की कुल संख्या  -  7,36,922
छात्र परीक्षार्थी की कुल संख्या  -  4, 79,497

साइंस में कुल परीक्षार्थी की संख्या  - 6,33,242
आर्ट्स में कुल परीक्षार्थी की संख्या  -  4,99,014
कॉमर्स में कुल परीक्षार्थी की संख्या  -  84,470
वोकेशनल में कुल परीक्षार्थी की संख्या  -  1832
कुल परीक्षा केंद्र  -  1054

पिछले चार सालों में इस तरह बढ़े इंटरमीडिएट में परीक्षार्थी
2012 में  कुल परीक्षार्थी  -  8, 11,605
2013 में कुल परीक्षार्थी   -  8, 28, 606
2014 में कुल परीक्षार्थी   -  9,81,768
2015 में कुल परीक्षार्थी   -  12, 16, 419

पिछले तीन सालों में निष्कासित परीक्षार्थी की संख्या हुई कम
2012 में कुल निष्कासित परीक्षार्थी  -  2587
2013 में कुल निष्कासित परीक्षार्थी  -  2356
2014 में कुल निष्कासित परीक्षार्थी  - 1500

चोरी किया तो गये काम से
चोरी करते हुए अगर कोई छात्र पकड़ा गया तो बोर्ड की ओर से कई तरह की सजा दी जा सकती है
- एक दिन के पेपर से एक्सपेल्ड किया जा सकता है
- पूरी परीक्षा से एक्सपेल्ड किया जा सकता है
- अगले तीन सालों तक के लिए एक्सपेल्ड किया जा सकता है
- एक्सपेल्ड करते टामइ 2 हजार रुपये का फाइन भी लग सकती हैं
- तीन महीने के लिए जेल भी हो सकता है

परीक्षा हॉल में जाने के बाद रखें इनका ख्याल
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम आधा घंटे पहले पहुंचें
- अपनी सीट को अच्छी तरह से देख कर बैंठे
- परीक्षा शुरू होने के पहले आसपास अच्छी तरह से देख ले कि कोई कागज आदि तो अगल बगल में नहीं फेंका हैं
- परीक्षा शुरू होने के पहले पांच मिनट खुद को रिलैक्स करने पर दे
- आस पास बैंठे छात्र आदि से बातचीत ना करें
- प्रश्न पत्र में दिये गये इंस्ट्रक्शन को अच्छी तरह से पढ़ें
- प्रश्न पत्र पढ़ने के साथ ही आंसर और डायग्राम आदि वाले उत्तर को दिमाग में बना डालें
- पेंसिल और बॉल पेन को चेक कर ले
- जो प्रश्न पहले आता हो उसे पहले बना डालें
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न को अच्छे से पढ़ कर बनायें. क्योंकि इसमें पूरे अंक आते हैं
 - लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर के लिए खुद ही समय डिसाइड करें
- रिवीजन के लिए कम से कम 15 मिनट का समय रखें

खाने का रखें ख्याल
- हेवी फूड ना लें
- सुबह में कुछ हल्का खा कर ही घर से निकले
- ग्लूकोज आदि ले सकते है
- बहार के खाने को पूरी तरह से एवॉयड करें
- तली हुई चीज और ऑयली चीजें खाने से बचें

- इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी किया निेर्देश
अगर किसी परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) भुला गया हो या भूल से घर पर छूट गया हो तो एटेंडेंस सीट में स्कैंड फोटो से परीक्षार्थी का पहचान किया जायेगा. उसके बाद रॉल सीट से सत्यापित कर परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जायेगी. लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी तुरंत समिति कार्यालय में पहुंच कर अगले दिन के परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड बनवा ले. इसके अलावा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इस बार तमाम परीक्षा केंद्र पर वीक्षक (टीचर) को परिचय पत्र के साथ रहने को कहा गया है. परिचय पत्र बोर्ड द्वारा निर्गत किया गया हैं. समिति ने इस बार परीक्षा संबंधी कई निर्देश जारी किया गया हैं. इसमें कदाचार संबंधी नियम के अलावा परीक्षा संबंधी कई बातों की जानकारी दी गयी हैं.

इन निर्देशों का होगा पालन
- केंद्राधीक्षक परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त सभी शिक्षक और कर्मियों को परिचय पत्र निर्गत करेंगें. परीक्षा के दौरान अगर कोई शिक्षक परिचय पत्र के बगैर दिखेंगे तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी
- इस बार परीक्षार्थी के नाम दो जगहों पर अंकित रहेंगे. एक प्रति परीक्षा के मुख्य द्वार अैार दूसरा प्रति ब्लैक बोर्ड पर रहेगा. यह सीट हर दिन समिति के पास भेजा जायेगा
- परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल के साथ परीक्षार्थी की तलाशी होगी
- परीक्षा हॉल में परीक्षा कार्य से संबंधित कागजात के अतिरिक्त कोई भी सामग्री नहीं ले जा सकेंगे
- प्रवेश पत्र गुम होने पर जांच के उपरांत ही परीक्षा में परीक्षार्थी को बैठे दिया जायेगा
- परीक्षा के प्रथम एक घंटे के तुरंत बाद परीक्षार्थी से ओएमआर सीट वापस ले लिया जायेगा
- ओएमआर सीट कटे या फटे हो तो उसे तुरंत परीक्षार्थी वापस कर दे

पैरेंट्स रखें इन बातों का ख्याल
- माता पिता अभी दोस्त बनने का प्रयास करें
- बच्चों की बातें सुने और बच्चों के लिए काउंसलर बनें
- किसी भी बात को लेकर बच्चों के उपर दबाव ना डालें
- माता पिता आपस में लड़ाई झगड़े आदि से बचे
- बच्चे के उपर किसी तरह का स्ट्रेस ना दें
- किसी दूसरे बच्चे से तुलना ना करें
- बच्चें की काउंसेलिंग खुद करें
- उनके पढ़ाई में सहयोग भी दे. कुछ समय बच्चों के लिए निकाले
- परीक्षा केंद्र तक बच्चे के साथ खुद जायें. इससे बच्चे का कांफिडेंस बढ़़ेगा
- परीक्षा खत्म होने के बाद अगर कोई प्रश्न छूट गया हो तो उसके लिए बच्चे को डांटे नहीं, बल्कि अगले परीक्षा के लिए उसे प्रोत्साहित करें
- परीक्षा सेंटर पर बच्चे को जूस आदि खिला दे

कोट
कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए हर परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी होगी. परीक्षा खत्म होने के बाद जिला स्तर पर जिलाधिकारी खुद वीडियोग्राफी का निरीक्षण करेंगे. अगर किसी परीक्षा केंद्र पर चोरी आदि की घटनाएं नजर पर आयेगी तो उस सीडी को उसी दिन समिति की ओर से देखा जायेगा. जरूरत पड़ी तो ऐसे परीक्षा केंद्र पर कार्रवाई भी हो सकती है जहां पर चोरी की घटनाएं सामने आयेगी.
श्रीनिवास चंद्र तिवारी, सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

17 feb. 2015 on prabhat khabar, patna 

No comments:

Post a Comment