Saturday, February 21, 2015

सीबीएसइ ने परीक्षा के लिए चार योगा करने की दी सलाह

सीबीएसइ ने परीक्षा के लिए चार योगा करने की दी सलाह

- बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सीबीएसइ ने परीक्षार्थी से चार योगा करने को कहा
- बताया गया योगा करने की विधि
संवाददाता, पटना
बोर्ड परीक्षा का काउन डाउन शुरू हो चुका है. परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स को किसी तरह की परेशानी ना हो, परीक्षा की तैयारी में स्टूडेंट्स का पूरा फोकस हो. परीक्षा को स्टूडेंट्स फोबिया के रूप में नहीं बल्कि इंज्वाय कर दे, इसके लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से चार तरह के योगा करने की सलाह परीक्षार्थी को दिया गया है. पहली बार सीबीएसइ की ओर से परीक्षार्थी को काउंसिलिंग के अलावा योगा करने को कहा गया हैं. सीबीएसइ के अनुसार इन चार योगा करने से परीक्षार्थी में कांसंट्रेशन बढ़ेगा और इससे परीक्षा संबंधी किसी तरह की दिक्कतें नहीं होगी.
- योगा की विधि के साथ समय भी बताया गया है
सीबीएसइ ने इन चार योगा को करने की विधि बतायी गयी है. किस योगा को करने में कितना समय देना है, इसकी भी जानकारी एक्सपर्ट के द्वारा बतायें गये निर्देश के अनुसार दिया गया है. सीबीएसइ के अनुसार इन योगा को करने से पढ़ाई संबंधी कई तरह की दिक्कतें दूर हो जायेगी. कांफिडेंस बढ़ेगी. सोचने का लेवल बढ़ेगा और इसके अलावा याद करने में मदद मिलेगी. चार योगा के अलावा सीबीएसइ ने कई और योगा भी वेबसाइट पर डाला है. इसके साथ एक्सपर्ट की व्यू भी डाली गयी है. परीक्षार्थी चाहे तो एक्सपर्ट से ऑन लाइन भी बातें कर सकते हैं.

योग मुद्रा  - यह योगा स्टडी करने वाले तमाम स्टूडेंट्स के लिए सही हैं. इसके करने से कांसंट्रेशन लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है. पढ़ाई करने से पहले हर दिन सुबह में इस योगा को किया जा सकता है. पंद्रह मिनट का समय इस योगा पर परीक्षार्थी दे सकते है.

ट्री पोज (वृक्षाशन)  - वृक्षाशन में पेड़ के पोज में कुछ देर तक रहने से काफी रिलैक्सेशन होता है. इस योगा को करने से पांव, हाथ और गर्दन सीधा होता है और हर तरह के दर्द से निजाद मिलता है. इस योगा को हर दिन 10 मिनट करने की सलाह दी गयी है.

कांसंट्रेशन ऑन ए प्वाइंट  - इसके लिए एक फोर साइज सीट पर काला रंग का होल कर ले. उस पेपर को पांच फीट दूर रख दे. इसके बाद पेपर में लगाये गये होल में देखने का प्रयास करें. इससे किसी भी प्रश्न को साल्व करने और माइंड में रखने में मदद मिलेगी.

विरासना  - इसमें घुटने पर हाथ देकर बैठने का पोजिशन करना होता है. इससे हथेली और एड़ी में आराम मिलता है. इसके तहत एक पांव को मोड़कर और दूसरे घुटने पर हाथ रखकर रिलैक्स पोजिशन में थोड़ी देर बैठना होता हैं. इससे मन स्थिर होता है. 


कोट
सीबीएसइ ने पहली बार यह शुरू किया है. स्टूडेंट्स पर परीक्षा का प्रेशर ना हो, परीक्षा को फोबिया ना बना कर उससे स्टूडेंटस फ्रेंडली बने, इसके लिए यह योगा करने की सलाह बोर्ड की ओर से दिया गया हैं.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी को-ऑडिनेटर, सीबीएसइ

No comments:

Post a Comment