Sunday, February 22, 2015

हर स्कूल से बनेंगे यूथ पर्सन ऑफ द ईयर

हर स्कूल से बनेंगे यूथ पर्सन ऑफ द ईयर

- राष्ट्रीय युवा दिवस पर हर स्कूल से चुने जायेंगे यूथ पर्सन ऑफ द ईयर
- सीबीएसइ ने विवेकानंद की जयंती पर शुरू किया एक्सप्रेशन सीरीज
संवाददाता, पटना
लाइफ इज स्ट्रेंथ, वीकनेस इज डेथ.. ऑल पावर विदिन यू, यू कैन डू एनिथिंग एंड एवरिथिंग.. विवेकानंद स्वामी की ढेरों बातें जो आज भी युवा वर्ग को मोटिवेट करती है. विवेकानंद स्वामी की कौन सी ऐसी क्वालिटी या उनकी कहीं गयी बातें आप अपने जीवन में पाते है. विवेकानंद स्वामी की किस क्वालिटी से आप सबसे अधिक इंप्रेस है.  उसे एक्सप्रेस करें. जो अच्छी तरह से एक्सप्रेस करेगा उसे इनाम के तौर पर 25 हजार रुपये दिये जायेंगे. इतना ही नहीं उसे स्टूडेंट अपने स्कूल का एक साल के लिए यूथ पर्सन ऑफ द ईयर भी चुना जायेगा.  12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर सीबीएसइ एक एक्सप्रेशन सीरीज करवाने जा रहा है. इस एक्सप्रेशन सीरीज में जो जीतेगा उसे सीबीएसइ की ओर से उसके स्कूल का यूथ पर्सन ऑफ द ईयर बनाया जायेगा. पहली बार स्कूली स्तर पर यूथ पर्सन ऑफ द ईयर चुना जायेगा. एक बार चुना गया स्टूडेंट एक साल के लिए बनाया जायेगा.
- ऑन लाइन या मोबाइल से भेजे अपनी बातें
सीबीएसइ ने इस एक्सप्रेशन सीरीज में क्लास 8वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को शामिल किया है. इसमें शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को एक हजार शब्दों में अपनी बातें लिख कर भेजना होगा. स्टूडेंट्स चाहे तो विवेकानंद स्वामी पर कविता भी लिख कर भेज सकते है. इसके अलावा पेंटिंग भी बनाने का छूट स्टूडेंट्स को दी गयी है. स्टूडेंट्स इस सीरीज कांपिटिशन में सुबह 9 बजे से 5.30 बजे तक ही शामिल हो सकते हैं. सीरीज में शामिल होने के लिए हर क्लास के स्टूडेंट्स को अलग-अलग टॉपिक दिया गया है. इस टॉपिक के अनुसार ही हर स्टूडेंट्स को अपना एक्सप्रेशन भेजना है.
- 25 हजार का मिलेगा इनाम
सीबीएसइ के इस एक्सप्रेशन सीरीज में हर जोन से स्टूडेंट को चुना जायेगा. हर स्कूल से एक स्टूडेंट को चुना जायेगा. इसके बाद जोन से एक स्टूडेंट चुने जायेंगे. हर स्कूल से चुने जाने वाले स्टूडेंट को उसके स्कूल का यूथ पर्सन ऑफ द ईयर का खिताब दिया जायेगा. सीबीएसइ के अनुसार यह स्टूडेंट एक साल के लिए स्कूल का पर्सदन ऑफ द ईयर रहेगा.

स्टूडेंट्स ऐसे होंगे शामिल
- इसमें क्लास 8वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल होंगे
- 12 जनवरी को सुबह 9 बजे से 5.30 बजे तक शामिल हो सकते हैं
- स्टूडेंट्स सीबीएसइ के वेबसाइट 666.ूु2ीूंंीि्रेू.्रल्ल पर ऑन लाइन एक्सप्रेशन भेज सकते है. इसके अलावा मोबाइल फोन से वटसअप पर भी एक्सप्रेशन दिया जा सकता है
- सीरीज में शामिल होने के लिए हर क्लास के स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग टॉपिक दिया गया है
- एक्सप्रेशन भेजने के बाद टेलीफोन पर बोर्ड की ओर इंटरैक्शन भी किया जायेगा

हर क्लास के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर दिया गया
1. क्लास 8वीं के स्टूडेंट  - 7042745234
2. क्लास 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट  -  9910356962
3. क्लास 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट -  9910356965

No comments:

Post a Comment