Sunday, February 22, 2015

सीबीएसइ 12वीं के पोलिटिकल साइंस का परीक्षा पैटर्न हुआ चेंज, परीक्षार्थी हैं परेशान

सीबीएसइ 12वीं के पोलिटिकल साइंस का परीक्षा पैटर्न हुआ चेंज, परीक्षार्थी हैं परेशान

- प्री बोर्ड की परीक्षा में मिली जानकारी, 32 प्रश्न की जगह 27 प्रश्न का देना होगा जवाब
संवाददाता, पटना
पॉलिटिकल साइंस में अब 27 प्रश्न ही पूछे जायेंगे. कुछ प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गयी है तो कुछ को कम कर दिया गया है. वहीं पांच अंक के प्रश्न को नये रूप में जोर दिया गया है. यह जानकारी परीक्षार्थी को तब मिला जब वो 12वीं बोर्ड परीक्षा के एक महीने पहले प्री बोर्ड की परीक्षा दिया हैं. बदले हुए पैटर्न को लेकर परीक्षार्थी परेशान हैं. क्योंकि कई प्रश्न और उत्तर देने वाले शब्दों की संख्या अलग-अलग हो गयी है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने 12वीं बोर्ड के पॉलिटिकल साइंस विषय के परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन कर दिया है. परीक्षार्थी को बदले हुए पैटर्न की जानकारी नहीं थीं.
पांच अंक के जोड़े गये प्रश्न
अभी तक पॉलिटिकल साइंस में एक अंक, दो अंक, चार अंक और छह अंक के प्रश्न पूछे जाते थे. लेकिन नये पैटर्न में पांच अंक के प्रश्न भी पूछे जायेंगे. सीबीएसइ के अनुसार 12वीं में इस बार कई तरह के प्रश्नों की सूची बनायी गयी है. चार अंक और छह अंक के बीच में उत्तर देने वाले शब्दों का काफी अंतर होता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. पांच अंक के प्रश्न रहने से छात्रों को काफी आसानी होगी.
2013 से अब तक 32 प्रश्नों पूछे जाते थे
सीबीएसइ ने 2013 में पॉलिटिकल साइंस का परीक्षा पैटर्न चेंज किया था. इसके तहत 32 प्रश्न पूछे जाते थे. अब 32 प्रश्नों की संख्या घटा कर 27 कर दिया है. 2015 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को मात्र 27 प्रश्न का ही उत्तर देना होगा. 100 अंक के पॉलिटिकल साइंस विषय में सारे प्रश्न थ्योरी के ही पूछे जाते हैं. 12वीं के सैंपल पेपर से स्टूडेंट्स ने तैयारी की हैं. इसमें एन अंक और दो अंक के प्रश्नों की संख्या अधिक होती थी. लेकिन बदले हुए पैटर्न में अंकों की संख्या कम कर दी गयी है.

ऐसा हो गया प्रश्न पत्र
पूछे जाने वाले प्रश्न   -    क्रमांक के अनुसार प्रश्न
एक अंक वाले प्रश्न  -    1 से 5 तक (पांच प्रश्न)
दो अंक वाले प्रश्न   -    6 से 10 तक  (चार प्रश्न)
चार अंक वाले प्रश्न  -   11 से 16 तक (छह प्रश्न)
पांच अंक वाले प्रश्न  -  17 से 21 तक  (पांच प्रश्न)
छह अंक वाले प्रश्न  -   22 से 27 तक  (छह प्रश्न)

कोट
2013 में परिवर्तन किया गया था. दो साल के बाद फिर एक बार पैटर्न में चेंज कर दिया गया है. पांच अंक के प्रश्न पहले नहीं पूछे जाते थे. लेकिन इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पांच अंक के भी प्रश्न के जवाब देने होंगे. कुछ प्रश्न को कम कर दिया गया है तो कुछ अंक के प्रश्न अधिक कर दिया गया है.
पुष्पीता राय, टीचर, पोलिटिकल साइंस, नॉट्रेडम एकेडमी


परीक्षा के पहले प्रिपरेशन लीव, फेसबुक और वॉट्सअप पर चल रहा स्पेशल क्लासेज

- सीबीएसइ स्कूलों में 12वीं परीक्षा के नये पैटर्न की दी जा रही जानकारी
- बोर्ड परीक्षा को रह गये है 11 दिन शेष
संवाददाता, पटना
बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक लाने के लिए जहां स्टूडेंट्स अपनी ओर से मेहनत करने में जुड़े हैं. वहीं स्कूल की ओर से और टीचर्स की ओर ेस भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है. जहां स्कूल की ओर से परीक्षा की तैयारी के लिए प्रिपरेशन लीव दिया गया है. वहीं टीचर्स सोशल नेटवर्किग साइट्स से जुड़ कर स्टूडेंट्स की मदद कर रहे हैं. स्कूलों में कमजोर स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल क्लासेज शुरू किया गया है तो वहीं ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें 12वीं में नये पैटर्न की जानकारी नहीं है, उन्हें इसकी जानकारी दी जा रही हैं. सीबीएसइ की 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से हैं. इन परीक्षाओं को देखते हुए कुछ स्कूलों ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल लेर भी रखें हैं. इनमें टीचर्स उनको बताते है कि बोर्ड परीक्षा हर स्टूडेंट्स के जीवन में एक बार ही आता है. यदि यहां सही गलत के चुनाव में चूके तो ख्वाब पंख लगने के पहले ही बिखर सकता है. इसमें मिले अंक कॅरियर की दिशा और दशा निर्धारित करते है.
- प्रैक्टिकल एग्जाम समाप्त, अब प्रिपरेशन लीव
15 फरवरी को सीबीएसइ स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम समाप्त होने के साथ ही प्रिपरेशन लीव शुरू हो गया है. स्टूडेंट्स बेहतर परफॉमेर्ंस कर सके, इसे देखते हुए सभी सीबीएसइ स्कूलों में प्रिपरेशन लीव दी जाती है. इस दौरान स्टूडेंट्स की जिज्ञासा का समाधान टीचर्स फोन, ईमेल, फेसबुक, वाट्सअप आदि पर कर रहे हैं. ऑनलाइन प्रिपरेशन में स्टूडेंट्स को काफी मदद मिल रही है. सेल्फ स्टडी के दौरान स्टूडेंट्स सीधे अपने टीचर्स से जुड़े है. इससे इस बार प्रिपरेशन लीव से स्टूडेंट्स को काफी फायदा हो रहा है.
- कई स्कूलों ने 11वीं में ही नये पैटर्न से ली गयी थी परीक्षा
इस बार सीबीएसइ के 12वीं की परीक्षा बदले हुए पैटर्न पर ली जा रही हैं. कई स्कूलों ने बदले हुए पैटर्न की जानकारी 11वीं में ही स्टूडेंट्स को दे दिया था. नॉट्रेडेम एकेडमी, सेंट माइकल हाई स्कूल, लोयेला हाई स्कूल आदि में 11वीं के फाइनल एग्जाम नये पैटर्न पर ही लिया गया था. डीएवी बीएसइबी की 12वीं की स्टूडेंट प्रियंका सिंह ने बताया कि 12वीं में नये पैटर्न पर परीक्षा ली जायेगी, इसकी जानकारी हमें पहले नहीं दिया गया था. अभी प्रिपरेशन लीव के पहले इसकी जानकारी दी गयी है, इस कारण हमें तैयारी में थोड़ी दिक्कतें हो रही है. वहीं लोयेला हाई स्कूल का स्टूडेंट सौरव ने बताया कि हमें नये पैटर्न की जानकारी एक साल पहले ही दे दी गयी थी. 11वीं का फाइनल नये पैटर्न पर ही लिया गया था.

क्या है प्रिपरेशन लीव
प्रिपरेशन लीव स्कूलों से मिलने वाली छुट्टी हैं. इसमें स्टूडेंट्स घर ही ही रहकर एग्जाम की तैयारी करते है. शहर के सीबीएसइ स्कूलों में 15 से 20 दिनों का प्रिपरेशन लीव दिया गया हैं. इसका मकसद स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा समय स्टडी के लिए देना होता हैं. इस लीव के दौरान स्टूडेंट्स सेल्फ स्टडी पर अधिक ध्यान देते है. इसके अलावा बस थ्योरी की तैयारी करते हैं.

- कमजोर स्टूडेंट्स के लिए क्लासेज
प्रिपरेशन लीव के दौरान कमजोर स्टूडेंट्स के लिए क्लासेज लगाइ जायेगी. इसमें टीचर्स स्टूडेंट्स की प्रॉब्लम को वन टू वन फॉर्मेट में सॉल्व करते हैं. इसमें स्टूडेंट्स को फाइनल एग्जाम की तैयारी में मदद मिलती है. साथ ही स्टूडेंट्स पर फॉर्मेट भी इंप्रूव होगी. लोयेला हाई स्कूल के मैथ टीचर संजय कुमार ने बताया कि कमजोर बच्चों को क्वेशचन आंसर फॉर्मेट में पढ़ाकर उनकी प्रॉब्लम को दूर किया जा रहा है. साथ ही पुराने पेपर भी सॉल्व करवाये जा रहे हैं.

फेसबुक और वॉट्सअप पर स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ दी जा रही रूटीन का सजेशन
- स्टडी के दौरान न तो बार-बार उठे और न ही फोन पर बातें करें
- सभी विषयों को बराबर समय दे
- एग्जाम को सामान्य रूप में ले. इस बात को मन से निकाल दे कि पेपर टफ आयेगा
- हेल्पबुक से ज्यादा अभ्यास करें
 - अक्सर स्टूडेंट्स को लगता है कि कम खाने से नींद नहीं आयेगी. लेकिन यह गलत है. पढ़ाई के लिए खाना पीना भी जरूरी हैं
- स्टूडेंट्स घर का बना खाना खाएं. अधिक से अधिक तरल पदार्थ ले. इसके साथ ही पूरी नींद ले
- तनाव में है या बैचैनी हो रही है तो उसे छुपाय नहीं. पैरेंट्स टीचर या काउंसलर से जरूर बात करें

बदला हुआ पैटर्न
कमेस्ट्री
- अभी तक 30 प्रश्न पूछे जाते थे. इस बार 26 प्रश्न पूदे जायेंगे. इसमें फिजिकल केमेस्ट्री में 25 की जगह 23 प्रश्न रहेंगे. वही इन-ऑर्गेनिक केमेस्ट्री में 16 की जगह 19 प्रश्न पूछे जायेंगे. आर्गेनिक कमेस्ट्री में 23 की जगह 28 प्रश्न पूछे जायेंगे. इस बार कमेस्ट्री के प्रश्न पत्र में 70 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे
गणित
- गणित में अभी तक 29 प्रश्न पूछे जाते थे. इस बार 26 प्रश्न में एक अंक के सवाल 6 होंगे. वहीं चार अंक के वाले सात सवाल और छह अंक वाले सात सवाल होंगे
फिजिक्स
- फिजिक्स में भी कमेस्ट्री की तरह ही 70 अंक के प्रश्न पूछे जायेगे . दो यूनिट का मिलाकर एक पैकेज बनाया गया है.

कोट
इस बार बदले हुए पैटर्न पर 12वीं की परीक्षा ली जायें. हर विषय में कुल अंकों में कमी की गयी है. कई टॉपिक से अधिक प्रश्न पूछे जायेंगे तो कई चैप्टर से प्रश्न कम पूछे जायेंगे.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी को-ऑडिनेटर, सीबीएसइ

20 feb. 2015 on prabhat khabar. patna

No comments:

Post a Comment