दो साल से बंद है सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन, 2015 के लिए नहीं निकला रजिस्ट्रेशन की तिथि
- पहली बार 2015 के मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे सिमुलतला विद्यालय के 114 छात्र
संवाददाता, पटना
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन करवाने वाले अभिभावकों को इस बार भी निराशा हाथ लग सकती है. क्योंकि 2014 की तरह इस बार भी सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पायी है. इतना ही नहीं 2013 सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया अभी तक पूरा नहीं हो पाया है. जब नामांकन पूरा नहीं हुआ है तो क्लास शुरू होना तो दूर की बात है. 2013 और 2014 सत्र के बाद 2015 सत्र में भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. ज्ञात हो कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है. इसके बाद फस्र्ट फेज का एंट्रांस परीक्षा ली जाती है. इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र को द्वितीय परीक्षा में शािमल होना पड़ता है. द्वितीय परीक्षा में सफल छात्र का मेडिकल करवाया जाता है. इसके बाद एक अप्रैल से सत्र की शुरुआत होती है.
- नवंबर से मार्च तक चलता है नामांकन प्रक्रिया
सिमुलतला आवासीय विद्यालय की नामांकन प्रक्रिया नवंबर में शुरू होती है. नवंबर में विद्यालय द्वारा विज्ञप्ति निकाली जाती है. इसके बाद दिसंबर में फार्म भरवाया जाता है. जनवरी में प्रथम चरण की परीक्षा (पीटी परीक्षा) ली जाती है. जनवरी अंतिम सप्ताह में रिजल्ट निकलने के बाद सफल छात्र के लिए फरवरी में द्वितीय परीक्षा लिया जाता है. द्वितीय परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह तक लिया जाता है. इसके बाद मार्च में द्वितीय परीक्षा में सफल छात्रों का मेडिकल होता हैं. इस तमाम प्रक्रिया में 120 सीटों के लिए छात्रों का नामांकन लिया जाता है.
- सेशन रहता हर साल लेट
सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2010 में खोला गया. हर साल इसके सेशन लेट ही चलता है. नामांकन प्रक्रिया भले अप्रैल में पूरा कर लिया गया. लेकिन हर साल सेशन दो से तीन महीने देरी से ही शुरू हुआ है. अगर 2010 की बात करें तो नामांकन प्रक्रिया समय पर हो गया. लेकिन उद्घाटन में देरी होने के कारण 9 अगस्त 2010 को इसका सत्र शुरू किया गया. इसके अगले साल 2011 सत्र के लिए एकेडेमिक सेशन 23 मई 2011 को शुरू हो पाया. कुछ ऐसी ही स्थिति 2012 में भी रहीं. 2012 में 120 छात्रों ने नामांकन लिया. लेकिन इसके एकेडेमिक सेशन शुरू होने में दिसंबर आ गया. 23 दिसंबर 2012 को सत्र की शुरुआत हो पायीं.
- परीक्षा लेने वाली संस्था बदलती रही
सिमुलतला आवासीय विद्यालय को पहले सीबीएसइ पैटर्न पर रखा गया. लेकिन सीबीएसइ से मान्यता नहीं मिलने के बाद इसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंगलिश मीडियम स्कूल के तौर पर शुरू किया गया. लेकिन इंगलिश की किताबें नहीं होने के कारण यहां पर हिंदी मीडियम में ही पढ़ाई होती है. 2011 में इस विद्यालय में परीक्षा शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया. इसके अगले साल 2012 में सिमुलतला विद्यालय प्रशासन की ओर से ही परीक्षा ली गयी. इसके बाद 2013 में चाणक्या विधि संस्था द्वारा इसकी परीक्षा ली गयी. 2014 से अब तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से विद्यालय में परीक्षा आयोजित की जाती है. पहली बार बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सिमुलतला विद्यालय के छात्र भी शामिल होंगे.
अभी तक नामांकन की प्रक्रिया
सत्र - नामांकन के लिए आयें आवेदन - नामांकित छात्र
2010- 11 - 32 हजार - 114
2011-12 - 17 हजार - 126
2012-13 - 85 सौ - 120
2013-14 - 68 सौ - 103
कोट
हमने नामांकन के लिए विभाग के पास भेज दिया है. पिछले साल नामांकन प्रक्रिया नहीं हुआ. आवासीय होने के कारण हमारे पास बच्चों के लिए हॉस्टल नहीं है. अभी 450 बच्चों को रखा जाता है. लेकिन इसके बाद के बच्चे को रखने के लिए हमारे पास संसाधन की काफी कमी है.
राजीव रंजन, प्रिंसिपल, सिमुलतला आवासीय विद्यालय
12 feb. 2015 on prabhat khabar patna

No comments:
Post a Comment