Sunday, February 22, 2015

सीबीएसइ 10वीं में 40 हजार ही देंगे स्कूल बेस्ड बोर्ड परीक्षा

सीबीएसइ 10वीं में 40 हजार ही देंगे स्कूल बेस्ड बोर्ड परीक्षा

-  2014 की अपेक्षा 50 फीसदी कम हुआ स्कूल बेस्ड बोर्ड देने वाले
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) द्वारा 10वीं में शुरू किया गया स्कूल बेस्ड बोर्ड परीक्षा को स्टूडेंट्स ने नकारना शुरू कर दिया हैं. तभी तो 2015 में स्कूल बेस्ड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी 50 फीसदी कम हो गये हैं. सीबीएसइ पटना जोन की माने तो 2014 में जहां 65 हजार बोर्ड परीक्षा तो 40 हजार स्टूडेंट्स स्कूल बेस्ड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. लेकिन 2015 में इसकी संख्या और भी कम हो गयी है. 3 मार्च से शुरू होने वाले सीबीएसइ की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार 2  लाख के लगभग परीक्षार्थी पटना जोन से शामिल हो रहे है. इसमें 1 लाख 30 हजार परीक्षार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे वहीं 12वीं में 81 हजार के लगभग परीक्षार्थी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स विषय में शामिल होंगे.
- 197 परीक्षा केंद्र में बिहार में 112 परीक्षा केंद्र बनायें गये
सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार पटना जोन में 197 परीक्षा केंद्र बनायें हैं. इसमें 112 परीक्षा केंद्र बिहार में और 85 परीक्षा केंद्र झारखंड में बनायें गये है. पटना में लगभग 30 परीक्षा केंद्र बनायें गये है. सीबीएसइ पटना रीजनल ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार इस बार पिछले साल की तुलना में 40 हजार परीक्षार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में अधिक शामिल हो रहे हैं. वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में भी 20 से 25 हजार परीक्षार्थी इस बार बढ़ें हैं.
- कम होने लगी स्कूल बेस्ड बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी
9वीं में भले स्टूडेंट्स ने स्कूल बेस्ड बोर्ड परीक्षा देने की हामी भरी थी, लेकिन 10वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षा फार्म भरने के समय स्टूडेट्स ने बोर्ड परीक्षा देना की पसंद किया. सीबीएसइ से मिली जानकारी के अनुसार 2014 में कुछ फीसदी परीक्षार्थी ही स्कूल बेस्ड बोर्ड परीक्षा से बोर्ड परीक्षा की तरफ वापस आयें थें, लेकिन 2015 में यह संख्या काफी बढ़ गयी है. पटना रीजनल ऑफिस की माने तो इस बार 50 फीसदी परीक्षार्थी स्कूल बेस्ड बोर्ड के बदले बोर्ड बेस्ड परीक्षा देना चाहते हैं.

10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल परीक्षार्थी  - 1 लाखा 30 हजार
10वीं में बोर्ड बेस्ट परीक्षा देने वाले कुल परीक्षार्थी  -  90 हजार
10वीं में स्कूल बेस्ड बोर्ड परीक्षा देने वाले कुल परीक्षार्थी  - 40 हजार
12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थी  - 81 हजार

कोट
परीक्षा की तैयारी चल रही है. एडमिट कार्ड ऑन लाइन ही तमाम स्टूडेंट्स को स्कूल की ओर से मिल जायेगा. प्राइवेट स्टूडेंटस के एडमिट कार्ड को पोस्ट द्वारा भेज दिया गया है. इस बार पिछले साल की तुलना में परीक्षार्थी बढ़े हैं. इस कारण परीक्षा केंद्र भी इस बार बढ़ाया गया हैं.
रश्मि त्रिपाठी, रीजनल ऑफिसर, सीबीएसइ पटना जोन

13 feb. 2015 on prabhat khabar 

No comments:

Post a Comment