Sunday, February 22, 2015

इंटर परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन, छात्रों को खबर तक नहीं

इंटर परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन, छात्रों को खबर तक नहीं

- 28 अंक के वस्तुनिष्ट प्रश्न के पैटर्न की नहीं है छात्रों को जानकारी
- पैटर्न बदलने के साथ बदल जाते है पैटर्न कमेटी के सदस्य
संवाददाता, पटना
इंटर परीक्षा के पैटर्न को बदल दिया गया है. इस बार से इंटर परीक्षा में सब्जेक्टिव के साथ ऑब्जेक्टिव के भी प्रश्न पूछे जायेंगे. पिछले दो महीने से इस बात की जानकारी इंटर के परीक्षार्थी को हैं, लेकिन अभी तक परीक्षार्थी यह नहीं जान पायें है कि सब्जेक्टिव और ऑब्जेक्टिव के प्रश्नों का पैटर्न क्या होगा. किस तरह से समिति ने प्रश्नों को बांटा है . कितने अंक के सब्जेक्टिव होंगे तो कितने अंक के आब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे. इंटर के परीक्षा को अब जब एक महीना लगभग रह गया है, ऐसे में अब इंटर के परीक्षार्थी अपने शिक्षकों से पैटर्न की जानकारी ले रहे है. लेकिन जानकारी के अभाव में शिक्षक भी उन्हें बताने में असमर्थ हो रहे है.
- दो साल में बदला दो बार पैटर्न
इंटर साइंस और कॉमर्स का परीक्षा पैटर्न दो साल में दो बार बदला गया है. 2014 में पैटर्न में पूरी तरह से चेंज कर ओएमआर सीट यानी वस्तुनिष्ठ प्रश्न में पूरी तरह चेंज कर दिया गया. यानी ओएमआर सीट को बंद कर मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न हटा दिये गये. इसके बाद फिर 2015 की इंटर की परीक्षा में परिवर्तन किया गया है. इस बार फिर ओरएमआर सीट को लागू किया गया है. ओएमआर सीट के तहत मल्टीपल च्वाइस को भी शामिल कर दिया गया है. लेकिन मल्टीपल च्वाइस में प्रश्नों की संख्या और प्रश्नों का पैटर्न क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं है. एक्सपर्ट की माने तो 70 अंक की थ्योरी और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा. 70 अंक में 42 अंक के सब्जेक्टिव और 28 अंक का ऑब्जेक्टिव प्रश्न  रखें जायेंगे. पैटर्न बदलने के साथ बिहार बोर्ड उस कमेटी के भी चेंज कर देती है जो पहले पैटर्न बनाने में शामिल होते है.
- 2013 तक पांच तरह के पूछे गये मल्टीपल च्वाइस
2009 से 2013 तक इंटर का परीक्षा पैटर्न एक जैसा था. इस दौरान साइंस और कॉमर्स में 28 अंक का मल्टीपल च्वाइस वाले पांच तरह के प्रश्नों को शामिल किया गया था. पहले तरह के पैटर्न में सिंगल च्वाइस (चार में एक उत्तर सही है) वाले 10 प्रश्न पूछे गये थे. इसके बाद दूसरे पैटर्न में ऐसे प्रश्न को रखा गया था, जिसके ऑप्सन में एक से अधिक सही उत्तर को चुनना था. तीसरे पैटर्न में कथन और कारण को रखा गया था. इसके तहत पांच प्रश्नों में छात्र को एक कथन दिया जाता था. इसके चार मल्टीपल च्वाइस के तहत कारण बताया गया था. इसमें एक से उत्तर सही है. इसके बाद चौथा पैटर्न के तहत मिलान वाले प्रश्न थे. इसके तहत दो कॉलम रहता था. एक कॉलम के प्रश्न को दूसरे कॉलम के उत्तर से मिलान किया जाता है. इसके अलावा तीन प्रश्न कंप्रीहेंसिव के होते है. इस तरह 28 अंक के 25 प्रश्न वस्तुनिष्ट पूछे जाते थे, जिसका उत्तर छात्रों को ओएमआर सीट पर भर कर देना होता था.

एक्सपर्ट व्यू
2006 से लगातार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पैटर्न कमेटी के सदस्य रहे है. 2009 में जब इंटर का पैटर्न में परिवर्तन किया गया था तो उसमें भी हमें शामिल किया गया था. इसके बाद 2014 में पैटर्न परिवर्तन में भी हम शामिल हुए  थे. लेकिन इस बार इंटर के बदले पैटर्न की हमें कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में छात्र के लिए और परेशानी बढ़ गयी है.
डा. अरुण कुमार सिंह, जुलॉजी एक्सपर्ट, कमेटी के पूर्व सदस्य

इस बार इंटर के पैटर्न में जो परिवर्तन किया गया है, उसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है. बस यह पता है कि 28 अंक का मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रश्न का पैटर्न कितने तरह का होगा, इसकी जानकारी नहीं है. छात्र भी हमसे जानना चाहते है, लेकिन जब तक मॉडल पेपर नहीं निकल जाता, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.
डा. शंकर प्रसाद, फिजिक्स एक्सपर्ट, कमेटी के पूर्व सदस्य

कोट
पैटर्न की जानकारी जल्द ही छात्रों को दी जायेगी. मॉडल पेपर में बदले हुए पैटर्न की जानकारी दी गयी है. मॉडल पेपर से इसकी जानकारी छात्रों को मिल जायेगी. मॉडल पेपर थोड़ा लेट हो गया. इस कारण छात्रों को दिक्कतें हो रही है. मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न को दूबारा शामिल किया गया है.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

बिहार बोर्ड के अनुसार प्रश्नों का पैटर्न
फिजिक्स, केमेस्ट्री और बॉयोलॉजी  - 70 अंक की थ्योरी
सब्जेक्टिव  - 42 अंक, आब्जेक्टिव  -  28 अंक
मैथेमेटिक्स  - 100 अंक
सब्जेक्टिव  - 60 अंक, आब्जेक्टिव  -  40 अंक
कॉमर्स
इकोनॉमिक्स, एकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडीज  - 100 अंक
सब्जेक्टिव  - 60 अंक, आब्जेक्टिव  - 40 अंक
इंटरपेन्योरशिप  - 70 अंक
सब्जेक्टिव  - 42 अंक, आब्जेक्टिव  -  28 अंक

6 jan 2015 on prabhat khabar patna 

No comments:

Post a Comment