Wednesday, February 3, 2016

फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ने के लिए बीसीइसीइ रखेगी आवेदन की हार्ड कॉपी

- अभ्यर्थी को आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने का निर्देश

संवाददाता, पटनाअभ्यर्थियों को अावेदन की हार्ड काॅपी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइ) को भेजनी होगी. आवेदन की इस कॉपी को बीसीइसीइ अपने पास रेकाॅर्ड के तौर पर रखेगी. अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के समय, एडमिट कार्ड देने के समय और मेडिकल कॉलेज में नामांकन के समय इसी आवेदन के आधार पर अभ्यर्थी की जांच की जायेगी. वेरिफिकेशन के तौर पर भी आवेदन की हार्ड कॉपी का इस्तेमाल बीसीइसीइ करेगी.
जिसकी आयेगी हार्ड काॅपी, उसे ही मिलेगा एडमिट कार्ड ऑनलाइन आवेदन और चालान जमा करने के बाद भी अभ्यर्थी के आवेदन को पूरा नहीं माना जायेगा, जब तक की अभ्यर्थी इसकी हार्ड काॅपी बीसीइसीइ को नहीं भेजेेंगे. आवेदन की हार्ड काॅपी भेजने के लिए बीसीइसीइ ने 11 से 19 मार्च तक का समय दिया है. बोर्ड की मानें तो 19 मार्च तक सभी अभ्यर्थी के आवेदन की हार्ड कॉपी बोर्ड को प्राप्त हो जानी चाहिए. आवेदन पोस्टल एड्रेस से ही अभ्यर्थी भेजेंगे.
नामांकन के समय भेजा जायेगा कॉलेज कोई भी अभ्यर्थी नामांकन के समय फर्जीवाड़ा न करे. सही अभ्यर्थी का ही नामांकन हो इसके लिए आवेदन की हार्ड कॉपी नामांकन के समय भी इस्तेमाल की जायेगी. बीसीइसीइ के अनुसार सफल अभ्यर्थी का नामांकन जिस मेडिकल कॉलेज में होगा, वहां आवेदन की हार्ड कॉपी भेजी जायेगी. इसी के आधार पर सारी जांच प्रक्रिया पूरी होगी.
कोटफर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह किया जाता है. आवेदन की हार्ड कॉपी हम अपने पास रखते हैं. एडमिट कार्ड से लेकर हर प्रक्रिया में हार्ड कॉपी को ही आधार बनाया जाता है. नामांकन के समय भी इस हार्ड काॅपी को मेडिकल कॉलेज आधार बनाता है. कॉलेज एलॉटमेंट के समय भी इसकी जरूरत होती है.
अनिल कुमार, ओएसडी, बीसीइसीइ \\B

No comments:

Post a Comment