Rinku Jha
Wednesday, February 24, 2016
वैशाली के तीन स्कूल गये बोर्ड अध्यक्ष, कहा - वैशाली ने किया पिछले साल बिहार बोर्ड को बदनाम
परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका पलट कर किया गया जांच
संवाददाता, पटना
इंटर की परीक्षा, कदाचार मुक्त करवाने की चुनौती, सुबह दस बजते ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में हरकत शुरू हो गयी. समिति अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव सभी के सभी बोर्ड पहुंच गये. परीक्षा के पहले दिन कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए समिति के अध्यक्ष हाजीपुर के लिए रवाना हुए. एक घंटे में अध्यक्ष प्रो. लालकेश्वर प्रसाद सिंह की गाड़ी हाजीपुर के तीन स्कूलों का दौरा किया. हर स्कूलों में सीसी टीवी कैमरा, पुलिस बल की तैनाती, विडियोग्राफी आदि का जायजा बोर्ड अध्यक्ष ने लिया. अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन से परीक्षा कदाचार मुक्त लेने को कहा. अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल वैशाली जिले के कुछ सेंटर पर नकल होने के कारण ही बिहार बोर्ड की बहुत बदनामी हुई थी.
स्कूल - टाउन उच्च माध्यमिक विद्यालय
समय - 11.02 से 11.07
इस स्कूल में तीन कमरों में परीक्षा चल रही थी. एक बेंच पर दो-दो छात्राएं बैठी थी. कुल 66 छात्राएं यहां पर परीक्षा दे रही थी. स्कूल के बाहर अभिभावक एक दो कहीं-कहीं नजर आ रहे थे. वही स्कूल के मुख्य द्वार पर तीन चार पुलिस बल की भी तैनाती थी. स्कूल का गेट बंद था. इस स्कूल में अध्यक्ष और संयुक्त सचिव देवशील पांच मिनट रूके. छात्राओं से प्रश्न पत्र के बारे में पूछा.
स्कूल - एसएस बालिक उच्च विद्यालय
समय - 11.15 से 11.30
टाउन उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाजीपुर से तीन मिनट की दूरी पर एसएस बालिका उच्च विद्यालय है. यहां पर सीसी टीवी कैमरा सही से काम नहीं कर रहा था. इस विद्यालय में जेपी इंवनिंग कॉलेज, हाजीपुर का केंद्र था. बुधवार को कुल 123 परीक्षार्थी शामिल थे. इसमें से दो अनुपस्थित थे. प्रशासन की ओर से स्कूल में सीसी टीवी कैमरा तो लगा दिया गया, लेकिन सीसी टीवी कैमरा का अपडेट देखने के लिए डिस्प्ले स्क्रीन नहीं दिया गया था. इससे सीसी टीवी कैमरा की जानकारी नहीं मिली.
स्कूल - जी ए इंटर स्कूल, हाजीपुर
समय - 11.35 से 11.45
इस स्कूल के बाहर एक भी अभिभावक मौजूद नहीं थे. कर्फ्यू जैसी स्थिति स्कूल के मुख्य द्वार के बाहर लगी हुई थी. यहां पर भी एक बेंच पर दो छात्र ही नजर आ रहे थे. यहां पर कुल 208 परीक्षार्थी बुधवार की परीक्षा में शामिल होना था. लेकिन 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. इस परीक्षा केंद्र पर भी प्रशासन द्वारा लगाया गया सीसी टीवी कैमरा बस मुख्य गेट के पास की ही जानकारी दे रहा था. पीछे या स्कूल के कॉडिडोर में कोई कैमरा नहीं लगा हुआ था.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment