Wednesday, February 3, 2016

ऑन लाइन स्टडी का मिलेगा फायदा, एक स्कूल जुड़ेगा दूसरे स्कूल से

- एक स्कूल के बेस्ट टीचर्स का फायदा होगा दूसरे स्कूल के स्टूडेंट्स को

संवाददाता, पटनासीबीएसइ ई-सीबीएसइ का फायदा अब न्यू सेशन के स्टूडेंट्स को भी होने वाला है. जहां 2016 में 10वीं और 12वीं बोर्ड देने वाले स्टूडेंट्स के सारे एक्टिविटी को ऑन लाइन किया गया है, वहीं अब स्कूल की पढ़ाई भी ऑन लाइन मोड में लाने की तैयारी सीबीएसइ स्कूलों में शुरू हो गयी है. नये सत्र से इसका फायदा भी स्टूडेंट्स को मिलने लगेगा. नये सत्र से पटना के कई स्कूल आपस में जुड़ जायेंगे. इससे स्कूल में होने वाले स्टडी का फायदा दूसरे स्कूल के स्टूडेंट्स को होगा. सीबीएसइ के ई-सीबीएसइ के इस प्रोजेक्ट पर कई स्कूलाें में काम चल रहा है. लेकिन किन स्कूलों में इसे शुरू किया जायेगा, अभी यह तय नहीं किया गया है.
- एक टीचर पढ़ा सकेंगे कई स्कूलों के स्टूडेंट्स को इस सिस्टम के अंतर्गत एक साथ कई स्कूल इंट्रानेट से जोड़े जायेंगे. इंट्रानेट से जुड़ने के बाद एक स्कूल में चल रहे क्लास को दूसरे स्कूल के स्टूडेंट्स को भी फायदा मिल जायेगा. सीबीएसइ के अनुसार हर स्कूल ऐसे स्पेशल क्लास ऑग्रेनाइज करेगा, जिससे अच्छे टीचर्स के स्टडी का फायदा दूसरे स्कूल के स्टूडेंट्स को भी होगा. ऐसे क्लासेज स्टूडेंट्स के डिमांड पर भी स्कूल प्रशासन आयोजित करेगा.
- स्कूलों को मिला निर्देश ई-सीबीएसइ के तहत तमाम स्कूलों को प्रोजेक्टर स्टडी की शुरूआत करने का निर्देश दिया गया है. सीबीएसइ के अनुसार जिन स्कूलों में प्रोजेक्टर से क्लास स्टडी करवायी जा रही है, वहां पर ऑन लाइन कुछ भी शुरू करना आसान हो जायेगा. वर्तमान में जिन स्कूलों में यह सुविधा पहले से है, वहां पर ऑन लाइन स्टडी शुरू की जायेगी.
- ब्लैक बोर्ड के बदले होगा प्रोजेक्टर पर पढ़ाई पटना के कई स्कूलों में प्रोजेक्टर पर पढ़ाई शुरू हो चुकी है. पढ़ाई के इस तरीके से ऑन लाइन कुछ करवाने में स्कूलों को काफी फायदा होता है. ऐसे स्कूलों में टीचर्स भी लैपटॉप की मदद से प्रोजेक्टर पर स्टडी करवाते है. इससे क्लास रूम में पीछे वाले स्टूडेंट्स को भी स्पष्ट दिखायी देता है. सीबीएसइ ऐसे स्कूलों को पहले ई-सीबीएसइ जोड़ेगा.
ये सारे होंगे इससे फायदे- स्कूलों के बीच गैप खत्म होगा
- क्वालिटी एजुकेशन सभी स्कूलों में बराबर हो जायेगा - अच्छे टीचर्स की स्टडी का अधिक स्टूडेंट्स के बीच प्रचार होगा
- स्टूडेंट्स में कांफिडेंस आयेगा - अच्छे टीचर्स से ट्यूशन पढ़ने के सिस्टम पर रोक लगेगी
- एक समय में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ाई कर पायेंगे, ऐसे में समय की भी बचत होगी 

No comments:

Post a Comment