Wednesday, February 10, 2016

स्टेट डेटा सेंटर से जुड़ेगा बिहार बोर्ड, रिजल्ट के लिए होगा नया वेबसाइट

- रिजल्ट देखने में नहीं होगी छात्रों को परेशानी

संवाददाता, पटनाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब स्टेट डेटा सेंटर से जुड़ने की तैयारी कर रहा है. 2016 का इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट भी स्टेट डेटा सेंटर पर ही डाला जायेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. रिजल्ट देखने के लिए छात्र किस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑन लाइन देखेंगे, इसके लिए स्टेट डेटा सेंटर से ही उन्हें नया वेबसाइट दिया जायेगा. अभी इसको लेकर समिति आइटी इंफार्मेशन विभाग से लगातार संपर्क में है. अगर सारा कुछ सही रहा तो इस बार मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थी को अपना रिजल्ट अासानी से दिखेगा.
- नहीं होगा लिंक फेल और सर्वर डाउन बिहार सरकार का स्टेट डेटा सेेंटर एनआइसी और बेट्रॉन के सर्वर से काफी हाइटेक है. यहां से कोई भी चीज देखने में सर्वर डाउन और लिंक फेल की समस्याएं नहीं होती है. इस बार इंटर और मैट्रिक के परीक्षार्थी भी रिजल्ट घोषणा के साथ अॉन लाइन रिजल्ट आसानी से देख पायेंगे. एक साथ लाखों परीक्षार्थी रिजल्ट देख पायेंगे.
- 2017 में होगा बिहार बोर्ड का अपना वेबसाइट इस बार स्टेट डेटा सेंटर द्वारा दिये जाने वाले वेबसाइट पर इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट छात्र देख पायेंगे. वहीं 2017 से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अपना वेबसाइट होगा. अभी समय कम होने के कारण बोर्ड का अपना वेबसाइट बनना संभव नहीं है. समिति सूत्रों की माने तो बोर्ड का अपना वेबसाइट बनने में समय लगेगा. इस कारण स्टेट डेटा सेंटर से रिजल्ट देखने की व्यवस्था की जायेगी.
- 2015 में हुआ था हंगामा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2015 में रिजल्ट डॉट कॉम पर रिजल्ट घोषित कर दिया था. इसको लेकर काफी हंगामा हुआ. रिजल्ट देखने में छात्रों को काफी परेशानी हुई. एक तो छात्र बिहार बोर्ड के वेबसाइट को खोजते रहे, लेकिन रिजल्ट किसी और वेबसाइट पर था. रिजल्ट देखने के दौरान लगातार रिजल्ट डॉट कॉम अपना प्रचार करता रहा. रिजल्ट के लिए स्पेश भी काफी कम दिया गया था. इसके अलावा लिंक फेल और सर्वर डाउन होने की भी समस्या आती रही.
- नहीं जाना होगा अब रिजल्ट डॉट कॉम पर 2015 के इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट के लिए प्राइवेट एजेंसी का घोषित किया गया था. रिजल्ट डॉट कॉम पर बिहार बोर्ड का मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट घोषित किया गया था. लेकिन इस बार छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रिजल्ट डॉट काॅम पर नहीं जाना होगा.
कोटइस बार मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट आॅन लाइन देखने में छात्रों को परेशानी नहीं होगी. हम बोर्ड का अपना वेबसाइट होने का प्रयास कर रहे है. जल्द ही इस पर कोई सही फैसला हम लेंगे.
हरिहर नाथ झा, सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हमने इसको लेकर संपर्क किया है. स्टेट डेटा सेंटर में अगर रिजल्ट रखना चाहते है तो हम इसके लिए उन्हें पूरी मदद करेंगे. सेंटर के सर्वर का इस्तेमाल रिजल्ट के लिए किया जा सकता है.
राहुल सिंह, एमडी, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, बिहार सरकार \\B

No comments:

Post a Comment