Rinku Jha
Wednesday, February 3, 2016
सीबीएसइ ने मांगी जमीन, नहीं तो झारखंड शिफ्ट हो सकता है रीजनल ऑफिस
- सरकार को कई बार दिया गया आवेदन, अपनी बिल्डिंग नहीं होने से हो रही परेशानी
- हर रीजन में सीबीएसइ का अपना भवन
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने पटना रीजनल ऑफिस के लिए राज्य सरकार से जमीन की मांग की है. अपनी जमीन पर रीजनल ऑफिस नहीं होने की वजह से सीबीएसइ को आर्थिक नुकसान तो उठाना ही पड़ रहा है, उसके इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी नहीं हो पा रहा. ऐसे में इससे जुड़े छात्रों की परेशानी भी बढ़ रही है. अगर सीबीएसइ को पटना में जमीन उपलब्ध नहीं हुई तो इसका क्षेत्रीय कार्यालय झारखंड में भी शिफ्ट हो सकता है. अपनी बिल्डिंग हो जाने से सीबीएसइ रीजनल आॅफिस, पटना में कई सुविधाएं शुरू हो जायेगी. इसके बाद बिहार और झारखंड के स्टूडेंट्स को काम करवाने के लिए दिल्ली सीबीएसइ ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा. ज्ञात हो कि पूरे बिहार में पांच सौ और केवल पटना में लगभग 200 स्कूल सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त चल रहे है.
- बिल्डिंग नहीं होने से पहले भी शिफ्ट हुआ सीबीएसइ
अपना बिल्डिंग नहीं होने की वजह से रीजनल आॅफिस को आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले पटना में 1989 में सीबीएसइ का रीजनल आॅफिस खोला गया था. लेकिन 1992 में इसे शिफ्ट कर इलाहाबाद भेज दिया गया, क्योंकि वर्तमान सरकार ने बोर्ड को जमीन मुहैया नहीं करवा पायी थी. इसके बाद काफी कोशिशों के बाद फिर 2009 में बोर्ड का रीजनल ऑफिस पटना में खोला गया. अब एक बार फिर इसके झारखंड में शिफ्ट कर देने की बातें हो रही है.
- कई बार दिया गया सरकार को आवेदन
जमीन के लिए बिहार सरकार के पास बोर्ड की ओर से कई बार अावेदन दिया गया है. 2012 और 2013 में रीजनल आॅफिसर एसपी शर्मा ने बिहार सरकार को जमीन देने के लिए आवेदन दिया था. इसके बाद 2014 में रीजनल ऑफिसर रशिम त्रिपाठी ने भी जमीन की खरीद के लिए अावेदन दिया. अपना जमीन होने से सीबीएसइ के कई विंग यहीं पर खुल जायेंगे, इससे अभिभावकों का सुविधा होगी. ज्ञात हो कि इंफ्रांस्क्टचर की कमी होने के कारण रीजनल ऑफिस में स्टॉफ की भी संख्या अभी कम है.
- आइआइटी बिल्डिंग देने की हुई मांग
कुछ दिनों पहले आइआइटी के बिहटा में शिफ्ट होने के बाद पाटलिपुत्रा स्थित आइआइटी के पुरानी बिल्डिंग की भी मांग सीबीएसइ की ओर से किया गया था. लेकिन सरकार ने उसे देने से मना कर दिया है. सूत्रों की माने तो सीबीएसइ शहर में कहीं ऐसी जगह पर जमीन चाहती है जहां पर अभिभावक और छात्रों केा आने जाने में सहूलियत हो.
- सारे रीजनल ऑफिस के पास अपनी बिल्डिंग
वर्तमान में सीबीएसइ के तमाम रीजनल ऑफिस के पास अपनी बिल्डिंग है. बस पटना रीजनल ऑफिस किराये के मकान में चल रहा है. 2009 में पटना में रीजनल ऑफिस फ्रेजर रोड में किराये के मकान में खोला गया. इसके बाद 2012 में ऑफिस शिफ्ट होकर शेखपुरा में आ गया. यहां पर भी किराये के मकान में ही चल रहा है. हर महीने चार से पांच लाख रूपये किराये भी देना पड़ रहा है.
कोट
पटना में ही सीबीएसइ का रीजनल ऑफिस रहेगा. बिहार सरकार हमें जरूर जमीन देगी. सीबीएसइ को बस जमीन चाहिए. अपना बिल्डिंग होने से बोर्ड अपने अनुसार सारा काम करती है. अभी कई ऐसे काम है जिसे करने के लिए स्टूडेंट्स को दिल्ली जाना पड़ता है. सारा इंफ्रास्क्टचर अपना हो जायेगा तो सारा काम पटना में ही स्टूडेंट का होगा.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया \\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment