Saturday, February 6, 2016

...यहां तो स्कूल के नाम पर फिक्स होता है नोटबुक का दाम

- एक ही नोटबुक का अलग-अलग स्कूलों में अलग-अलग दाम

संवाददाता, पटनायह सेंट कैरेंस हाई स्कूल की कॉपी है, आप इसे खरीदते है तो आपको 180 पेज की कॉपी के लिए 30 रूपये देने पड़ेंगे. सेंट डॉमिनिक हाई स्कूल का नाम लिखा हुआ नोट बुक लेते है, तो 180 पेज के इस नोटबुक के लिए आपको 27 रुपये देने होंगे. अगर डीएवी स्कूल के लिए नोटबुक लेते है, तो आपको 29 रुपये देने पड़ेंगे. और वही नोटबुक अगर आप सामान्य दुकान से लेंगे तो उसका दाम 15 से 20 रुपये पड़ेगा. मतलब, एक ही नोटबुक, एक ही दुकान, लेकिन दाम अलग-अलग है. इससे अंजान अभिभावक दुकान पर जाते है. उन्हें जिस स्कूल का लेना होता है, लिस्ट थमाते है और स्कूल के नाम की नोटबुक खरीदना पड़ता है. कहा जायें तो हर स्कूल के नाम पर स्कूल में चलने वाले नोटबुक के प्राइस फिक्स होते है.
- हर स्कूल के लिए अलग-अलग काउंटर हर दुकान पर बुक्स और नाेटबुक के लिए अलग-अलग काउंटर बने होते है. अभिभावक जब दुकान पर बुक्स और नोटबुक लेने जाते है तो पहले उनसे स्कूल का नाम पूछा जाता है. स्कूल का नाम जानने के बाद अभिभावक को उस स्कूल के काउंटर पर भेज दिया जाता है. काउंटर पर स्कूल द्वारा दी गयी लिस्ट मांगा जाता है. उसे पहले जमा कर लिया जाता है. काउंटर पर क्लास का नाम पूछा जाता है. उसी के अनुसार बुक्स दे दिया जाता है. कौन से बुक्स के लिए कौन सी नोटबुक चाहिए, यह सारा कुछ दुकान वाले काे पता होता है.
- 15-20 के बदले मिलते है 40 रुपये का नोटबुक आमतौर पर जो नोटबुक दुकान में 15 से 20 रुपये में मिलता है, उसी नोटबुक पर केवल स्कूल का नाम देने से मात्र से दाम बढ़ जाता है. जो नोटबुक 20 रुपये में मिलता है, उसका प्राइस स्कूल के नाम जुड़ने से 40 रुपये हो जाता है. ज्ञान गंगा, ड्रेस गंगा आदि दुकान के सूत्रों की माने तो जो स्कूल जितना पैसा नोटबुक पर स्कूल का नाम लिखने के लिए देते है, उसी के अनुसार नोटबुक पर प्राइस को लगा दिया जाता है. इस कारण हर स्कूल के नाेटबुक के प्राइस अलग-अलग होते है. यह प्राइस स्कूल के उपर निर्भर करता है. इस संबंध में ड्रेस गंगा दुकान के मैनेजर पंकज ने बताया कि हर स्कूलों का प्राइस अलग-अलग है. स्कूल के नाम लिखने से दाम में फर्क हो जाता है.
नोटबुक के प्राइस में उलटफेल का खेल सेंट कैरेंस हाई स्कूल
नोटबुक में पेज की संख्या - 180 नोटबुक का प्राइस - 30
वाल्डविन एकेडमी नोटबुक में पेज की संख्या - 180
नोटबुक का प्राइस - 35डीपीएस
नोटबुक में पेज की संख्या - 180 नोटबुक का प्राइस - 40
इंटरनेशनल स्कूल नोटबुक में पेज की संख्या - 180
नोटबुक का प्राइस - 40केंद्रीय विद्यालय
नोटबुक में पेज की संख्या - 180 नोटबुक का प्राइस - 30
सेंट डॉमिनिक हाई स्कूल नोटबुक में पेज की संख्या - 180
नोटबुक का प्राइस - 27 स्कूल और नोटबुक मिलने के दुकान फिक्स
डीपीएस - विद्यार्थी इंटरप्राइजेजसेंट कैंरेंस हाई स्कूल, सेंट डॉमिनिक हाई स्कूल, डीएवी, सेंट पाल्स हाई स्कूल - ड्रेस गंगा
केंद्रीय विद्यालय, नॉट्रेडम एकेडमी, रेडियेंट इंटरनेशनल स्कूल, होली मिशन, सेंट जोसफ कांवेंट, वाल्डविन एकेडमी - आकाशगंगा इंटरनेशनल स्कूल, इशान इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञान निकेतन - ज्ञान गंगा

No comments:

Post a Comment