Sunday, February 21, 2016

सीटीइटी संपन्न, 86 फीसदी कैंडिडेंट्स हुए शामिल

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ द्वारा लिया जाने वाला सेंट्रल टीचर इलिजिब्लिटी टेस्ट (सीटीइटी) रविवार को संपन्न हो गया. पूरे बिहार में इसके लिए 39 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. 29 परीक्षा केंद्र पटना में और 10 केंद्र मुजफ्फरपुर में बनाये गये थे. टेस्ट दो पाली में लिया गया. पहली पाली में सेकेंड पेपर जिसमें क्लास 6ठीं से 8वीं तक के टीचर बनने वाले कैंडिडेंट्स शामिल हुए. वहीं दूसरी पाली में फर्स्ट पेपर क्लास वन से 5वीं तक के लिए टीचर बनने वाले कैंडिडेंट्स शामिल हुए. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित किया गया. - 86 फीसदी कैंडिडेंट्स हुए शामिल
सीबीएसइ पटना रीजनल आॅफिस के अनुसार सीटीइटी में इस बार 43 हजार कैंडिडेंट्स शामिल ने फार्म भरा था. इसमें 26 हजार कैंडिडेंट्स ही परीक्षा में शामिल हुए. 19 हजार कैंडिडेंट्स पटना में आयोजित सेंटर पर परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 7 हजार कैंडिडेंट्स मुजफ्फरपुर में परीक्षा दिये है. बोर्ड के अनुसार इस बार 86 फीसदी कैंडिडेंटस ही शामिल हुए. लगभग 14 फीसदी कैंडिडेंट्स टेस्ट नहीं दे पायें. इसमें कई कैंडिडेंट्स के सेंटर पर देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा नहीं देने दिया गया. इसके अलावा मोबाइल के साथ भी कई कैंडिडेंटस पकड़ में आने के कारण टेस्ट नहीं दे पायें. बोर्ड के अनुसार एडमिट कार्ड और परिचय पत्र के साथ ही कैंडिडेंटस को परीक्षा देने की अनुमति दी गयी थी. - 6 अप्रैल को निकलेगा सीटीइटी रिजल्ट
21 फरवरी को सीटीइटी की परीक्षा और 6 अप्रैल को इसका रिजल्ट घोषित किया जायेगा. सफल अभ्यर्थी को अंक तालिका और प्रमाण पत्र 6 जून से मिलना शुरू हो जायेगा.

No comments:

Post a Comment