Wednesday, February 3, 2016

अंदर परीक्षार्थी बाहर अभिभावक रहेंगे कैमरे की नजर में

- संवेदनशील परीक्षा केंद्र के अंदर भी लगेगा सीसी टीवी कैमरा

संवाददाता, पटनाअभी तक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी केवल छात्रों की होती थी, लेकिन इस बार यह वीडियोग्राफी अभिभावकों की भी करवायी जायेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस बार अभिभावकों पर कड़ी नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी करवाने का निर्णय लिया है. परीक्षा केंद्र के आसपास मंडराते हुए अगर अभिभावक दिखेगे तो उनकी वीडियोग्राफी की जायेगी. ऐसे में अगर संबंधित परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की नकल की सूचना मिलेगी तो उस अभिभावकों को भी कटघरे में लाया जायेगा, जो उस परीक्षा केंद्र के आसपास दिखते हुए पायें जायेंगे.
- डीइओ के माध्यम से स्कूलों की दी जा रही जानकारी परीक्षा केंद्र के बाहर वीडियोग्राफी की जानकारी डीइओ के माध्यम से स्कूल और कॉलेज को दी जा रही है. समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर नकल करवाने में अभिभावक भी शामिल होते है. ऐसे कई परीक्षा केंद्र है जहां पर अभिभावक सेंटर पर नकल करवाते है. इस कारण हर परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी करवायी जायेगी. संदिग्ग्ध वीडियो की सीडी का समिति द्वारा इंक्वायरी किया जायेगा.
- संवेदनशील केंद्रों के परीक्षा हॉल में लगेगा सीसी टीवी कैमरा समिति ने इस बार संवेदनशील केंद्रों के परीक्षा हॉल में भी सीसी टीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया है. जहां पर नकल कर घटनाएं हर साल घटती है. पूरे प्रदेश मे मैट्रिक के लिए 1290 और इंटर के लिए 1158 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. इसमें से जिन परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया जायेंगा, उन परीक्षा केंद्रों के एग्जामिनेशन हॉल में सीसी टीवी कैमरा से नजर रखी जायेगी. 

No comments:

Post a Comment