Saturday, February 6, 2016

हो जायें तैयार, कल से बोर्ड परीक्षा का दौर होगा शुरू

- आइसीएसइ 12वीं से शुरू होगा बोर्ड परीक्षा का सिलसिला

संवाददाता, पटनाबोर्ड परीक्षा की तैयारी हो चुकी है. हर बोर्ड अपने तरीके से तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है. फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होगा. जो अप्रैल तक चलेगा. इसकी शुरूआत आइसीएसइ के 12वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम से हो रहा है. 8 फरवरी से आइसीएसइ बोर्ड के 12वीं का प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होगा. प्रैक्टिकल एग्जाम खत्म होने के साथ ही थ्योरी पेपर शुरू हो जायेगा.
- स्टूडेंट्स नहीं टीचर्स का बदलता है सेंटर आइसीएसइ बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में स्टूडेंट्स का होम सेंटर ही रहता है. लेकिन बोर्ड टीचर्स को चेंज कर देता है. टीचर्स एग्जामिनर बन कर दूसरे स्कूल में जा कर ड्यूटी देते है. यह ड्यूटी प्रैक्टिकल एग्जाम में भी किया जाता है. बोर्ड की ओर से स्कूलों को टीचर्स के ड्यूटी की लिस्ट भेज दी गयी है. टीचर्स अपने-अपने एग्जामिनेशन सेंटर पर जाकर परीक्षा कंडक्ट करवायेंगे. प्रैक्टिकल के एग्जाम में हर स्टूडेंट को 30 मिनट का समय दिया जाता है.
- मुख्य विषयों की परीक्षा पहले हो जायेगी खत्म इस बार सीबीएसइ ने सारे मुख्य विषयों की परीक्षा होली से पहले समाप्त कर दिया है. वैसे सीबीएसइ की 10वीं बोर्ड की परीक्षा 31 मार्च को समाप्त होगा, लेकिन मुख्य सारे विषयों की परीक्षा 19 मार्च को समाप्त हो जायेगा. वहीं 12वीं के साइंस विषय के मुख्य परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हो जायेगा. वैसे आर्ट्स के परीक्षा की बात करें तो 16 अप्रैल को फिलॉस्फी विषय की परीक्षा के बाद समाप्त होगा.
- एडमिट कार्ड इसी सप्ताह से सीबीएसइ 12वीं और 10वीं के परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड इसी हफ्ते से डाउनलोड कर पायेंगे. इस बार ऑन लाइन स्कूल के यूजर नंबर और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है. वैसे स्कूल के माध्यम से भी एडमिट कार्ड स्टूडेंट को मिलेगा. सीबीएसइ की ओर से इस बार 20 दिन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिया जायेगा.
एग्जाम संबंधित जानकारी आइसीएससी बोर्ड
12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम - 8 फरवरी से 20 फरवरी12वीं बोर्ड एग्जाम - 22 फरवरी से 8 अप्रैल
10वीं बोर्ड एग्जाम - 29 फरवरी से 31 मार्च सीबीएसइ
12वीं बोर्ड एग्जाम - 1 मार्च से 22 अप्रैल 10वीं बोर्ड एग्जाम - 2 मार्च से 28 मार्च
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर की परीक्षा - 24 फरवरी से 5 मार्च
मैट्रिक की परीक्षा - 11 मार्च से 18 मार्च 

No comments:

Post a Comment