Sunday, February 21, 2016

इंटर एडमिट कार्ड की गड़बड़ी से परेशान हैं परीक्षार्थी, रौल नंबर साइंस का और सब्जेक्ट हो गया आर्ट्स

- एडमिट कार्ड की गड़बड़ी पर स्कूल और कॉलेज प्राचार्य को दिये गये कई अधिकार

संवाददाता, पटनारौल नंबर है साइंस का अौर एडमिट कार्ड आर्ट्स का मिल गया. परीक्षार्थी ने आर्ट्स की तैयारी की है. अब साइंस की परीक्षा में कैसे शामिल हो. किस स्ट्रीम की परीक्षा दे, इससे परेशान इंटर के परीक्षार्थी अब काउंसिल पहुंच रहे है. तीन दिनों के बाद इंटर की परीक्षा शुरू होगा, लेकिन कई परीक्षार्थी को उनका सही एडमिट कार्ड नहीं मिल पाया है. इंटर के एडमिट कार्ड में कई तरह की गड़बड़ी पायी गयी है. कई कॉलेज और स्कूलों में तो रोल नंबर और सब्जेक्ट की गड़बड़ियां कई परीक्षार्थी के साथ हो गया है.
- कंप्यूटर से करना होगा ठीक बिहार बोर्ड के अनुसार एडमिट कार्ड की यह गड़बड़ी कंप्यूटर से ठीक करना होगा. परीक्षा फाॅर्म भरने के समय स्कूल की गलती के कारण ऐसा होता है. जिन छात्रों से परीक्षा फाॅर्म भरने के समय विषय में परिवर्तन किया होगा, उन्हें इसकी जानकारी बोर्ड को देना चाहिए था. चुकी बोर्ड के पास उन छात्रों के डिटेल्स में रजिस्ट्रेशन वाला ही सब्जेक्ट कंप्यूटर में था. लेकिन परीक्षा फार्म भरते समय सबजेक्ट चेंज हो गया. लेकिन रौल नंबर तो रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही दिया गया है. इस कारण यह गड़बड़ी हुई.
- फोटो और सेंटर की गड़बड़ी हो तो प्राचार्य करें ठीक अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड में स्कैन फोटो ना हो, फोटो गलत हो, फोटाे नहीं हो, जन्मतिथि गलत हो, सेंटर का नाम गलत हो, नाम में गलती हो गया हो, इन सभी गलती को तत्काल ठीक करने का अधिकार इस बार स्कूल और कॉलेज के प्राचार्य को दिया गया है. फोटो संबंधित एडमिट कार्ड पर गलती होगी तो प्राचार्य छात्र का ऑरिजनल फोटो लगा कर उसे वेरिफाई करेंगे. उसी तरह जन्मतिथि, नाम में गलती आदि होने पर भी सही जानकारी देकर प्राचार्य उसे वेरिफाई करेंगे. लेकिन इसे रिजल्ट निकलने के पहले छात्र इंटर काउंसिल से सही करवाना होगा.
कोटएडमिट कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी होगी तो उसे सही किया जायेगा. इस बार प्राचार्य को कई अधिकार दिये गये है. प्राचार्य अपने स्तर से एडमिट कार्ड को वेरिफाई कर सकेंगे.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति \\B

No comments:

Post a Comment