Rinku Jha
Wednesday, February 10, 2016
मदरसा बोर्ड में बढ़ी छात्राओं की संख्या, परीक्षा देने में छात्र से आगे हुई छात्राएं
- एक लाख 33 हजार में 73 हजार छात्राएं देंगी परीक्षा
संवाददाता, पटना
मदरसा बोर्ड में हर साल छात्राओं की संख्या बढ़ती है. इस बार फोकानियां और मौलवी देने वाले कुछ विद्यार्थी में 60 फीसदी छात्राओं की संख्या है. बिहार राज्य मदरसा बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार इस बार फोकानियां और मौलवी दोनों में ही छात्राओं की संख्या छात्रो से अधिक है. पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग दस हजार विद्यार्थी फोकानियां और मौलवी में अधिक शामिल होंगे. फोकानियां में जहां 87 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, उसमें 49 हजार छात्रा परीक्षार्थी रहेंगी. वहीं छात्र परीक्षार्थी की संख्या 38 हजार है. मौलवी में कुछ परीक्षार्थी 46 हजार है. इसमें 24 हजार छात्राएं और 22 हजार छात्र परीक्षार्थी रहेंगी.
- अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा बोर्ड परीक्षा
मदरसा बोर्ड की माने तो बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा फार्म भराने का काम पूरा हो चुका है. अब एडमिट कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है. बोर्ड सचिव खुर्शीद आलम की माने तो अप्रैल के दूसरे सप्ताह में फोकानियां और मौलवी की परीक्षा ली जायेगी. इसके लिए सेंटर बनाने को लेकर परीक्षार्थी की लिस्ट संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि लगभग तीन सौ परीक्षा केंद्र फोकानियां और मौलवी की परीक्षा में लगाया जाता है.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment