Sunday, February 21, 2016

आज से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, 22 से आइएससी और 24 से इंटर की परीक्षा होगी शुरू

- अगले हफ्ते सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा होगी शुरू

संवाददाता, पटनाबोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती खत्म हो चुकी है. सोमवार से बोर्ड परीक्षा का दौर शुरू हो जायेगा. आइसीएसइ बोर्ड के आइएससी (12वीं) की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है. पहले दिन कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट का एग्जाम होगा. वहीं 24 फरवरी से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा लिया जाने वाला इंटर की परीक्षा शुरू होगी. इंटर की परीक्षा 5 मार्च तक चलेगा. एक मार्च से सीबीएसइ 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होगा. इस बार विभिन्न बोर्ड को मिला कर लगभग 26 लाख परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में बिहार से शामिल होंगे.
- मई तक चलेगा बोर्ड परीक्षा फरवरी अंतिम सप्ताह से बोर्ड परीक्षा शुरू होगा. यह परीक्षा मार्च से अप्रैल तक चलेगा. अप्रैल में बिहार राज्य मदरसा बोर्ड और मई में संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा ली जायेगी. बिहार बोर्ड के इंटर और मैट्रिक की परीक्षा तो मार्च में ही समाप्त हो जायेगा. लेकिन सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड की 10वीं ओर 12वीं बोर्ड अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक चलेगा. हर बोर्ड ने परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है.
बोर्ड परीक्षा संबंधित जानकारी आइसीएसइ बोर्ड
12वीं बोर्ड - 22 फरवरी से 8 अप्रैल तक परीक्षार्थी की संख्या - पांच हजार
10वीं बोर्ड - 29 फरवरीसे 31 मार्च तक परीक्षार्थी की संख्या - 20 हजार
परीक्षा के लिए बनाये गये सेंटर - 17 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
इंटर - 24 फरवरी से 5 मार्च परीक्षार्थी की संख्या - 11 लाख 57 हजार 970
मैट्रिक - 11 मार्च से 18 मार्च तक परीक्षार्थी की संख्या - लगभग 15 लाख
परीक्षा के लिए बनाये गये सेंटर - 150 सीबीएसइ
12वीं बोर्ड - 1 मार्च से 22 अप्रैल तक परीक्षार्थी की संख्या - 86 हजार
परीक्षा के लिए बनाये गये सेंटर - 110510वीं बोर्ड - 2 मार्च से 28 मार्च
परीक्षार्थी की संख्या - एक लाख 50 हजार कोट
सोमवार से 12वीं बोर्ड के थ्योरी पेपर शुरू होगा. कंप्यूटर साइंस की पहले दिन पेपर है.12वीं में स्टूडेंट्स कम होते है. इससे एक दो ही स्कूल में एग्जामिनेशन सेंटर बनाया गया है. मेरी अल्फांसो, प्रिंसिपल, डान बास्को एकेडमी
एक मार्च से सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा शुरू होगा. इस बार साइंस के मुख्य विषय की परीक्षा 18 मार्च तक ले ली जायेगी. आर्ट्स के कुछ विषयों की परीक्षा अप्रैल तक चलेगा. राजीव रंजन सिन्हा, प्रिंसिपल, वाल्डविन एकेडमी\\B

No comments:

Post a Comment