Wednesday, February 3, 2016

नयी पहल : परीक्षा के दस दिन बाद इ-मेल पर मिलेगी आंसर की स्कैन कॉपी

- जेइइ मेन, एआइपीएमटी, नेट व सीटीइटी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सीबीएसइ ने लिया फैसला

- फॉर्म भरने के समय ही इसके लिए करना होगा आवेदन
- मार्क्स में गड़बड़ी होने पर
आरटीआइ के तहत नहीं मांगनी पड़ेगी अब उत्तर पुस्तिका रिंकू झा, पटना
अब अपने उत्तर के लिए अभ्यर्थी को चैलेंज करने की जरूरत नहीं होगी. और ना ही सूचना के अधिकार के तहत उत्तर पुस्तिका के लिए महीने भर का इंतजार करना होगा. क्योंकि अगले सेशन से कई प्रतियोगी परीक्षा में मूल्यांकन के पहले स्कैन कॉपी अभ्यर्थी को उपलब्ध करवा दिया जायेगा. सीबीएसइ द्वारा आयोजित जेइइ मेन, एआइपीएमटी, नेट, सीटीइटी प्रतियोगी परीक्षा के लिए 2017 से इसे लागू किया जायेगा. ज्ञात हो कि अभी तक आरटीआइ के तहत ही उत्तर पुस्तिका उपलब्ध हो पाता था. - आवेदन के साथ ही करना होगा आवेदन
उत्तर पुस्तिका का स्कैन कॉपी लेने के लिए परीक्षा फार्म भरने के साथ ही अभ्यर्थी को इसके लिए भी आवेदन करना होगा. कॉपी देखने के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करेंगे, उन्हें ही स्कैन कॉपी उपलब्ध करवाया जायेगा. परीक्षा होने के दस दिनों के अंदर बोर्ड द्वारा ई-मेल के माध्यम से अभ्यर्थी को उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी भेज दिया जायेगा. अब अलग से किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को उत्तर पुस्तिका के लिए सूचना के अधिकार के तहत आवेदन नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा ना ही अपने किसी आंसर पर चैलेंज करने की जरूरत होगी. क्योंकि अपने आंसर को वो खुद ही मिलान कर पायेंगे. - फाइनल मॉडल आंसर शीट से मिलान कर सकेंगे
परीक्षा होने के बाद जब बोर्ड आंसर शीट जारी करेगा, तब अभ्यर्थी उससे अपनी कॉपी के जवाबों का मिलान कर सकेंगे. इससे उन्हें पता चल जायेगा कि कितने जवाब सही थे और कितने गलत. इसके लिए अलग से अब अभ्यर्थी को चैलेंज नहीं करना पड़ेगा. ज्ञात हो कि 2016 के मध्य प्रदेश राज्य प्रारंभिक परीक्षा में इस सिस्टम को लागू किया गया है. अभ्यर्थी को किसी तरह की शिकायत ना हो, इसके लिए सीबीएसइ 2017 से प्रतियोगी परीक्षा में इसे लागू करेगा. 

No comments:

Post a Comment