Wednesday, February 3, 2016

सीटें 1120, नामांकन फाॅर्म बिक गये साढ़े 16 हजार

- नामांकन फाॅर्म बेच कर स्कूलों ने कमाये लाखों रूपये

संवाददाता, पटनासीटें भले सैकड़ों में हो, लेकिन कमाई मोटी हो गयी. नामांकन के लिए भले कुछ ही बच्चों को मौका मिले, लेकिन नामांकन की जद्दोजहद में हजारों बच्चे लाइन में लगे रहे. पटना में सिर्फ कुछ ही स्कूलों की बात करें तो नामांकन लेने में ये स्कूलों ने अभिभावकों की जेबें खूब ढ़ीली की है. स्कूलों में सीटें भले सौ दो ही हो, लेकिन नामांकन फाॅर्म की बिक्री का आंकड़ा 16 हजार के पार चला गया. हर स्कूलों में दो हजार से लेकर तीन हजार के बीच फाॅर्म बिक गये है.
- चार से पांच सौ में बिके फाॅर्महर स्कूलों ने नामांकन फाॅर्म के नाम पर खूब कमाई की है. एक पेज के आवेदन फाॅर्म का चार से पांच सौ रूपया प्रति अभिभावक ले लिया है. एक अभिभावक कई स्कूलों से नामांकन फाॅर्म लेते है. इससे स्कूलों की कमाई ओैर कई गुणा बढ़ जाती है. स्कूल की आेर से कोई रोक टोक नहीं किया जाता है. जितने अभिभावक आते है, सभी को नामांकन फाॅर्म दिया जाता है.
इन स्कूलों में बिक गया इतना नामांकन फाॅर्मस्कूल             - फार्म की संख्या - सीटें - कुल कमाई
नॉट्रेडम एकेडमी - 2000 - 120 - एक लाख माउंट फाेर्ट - 2000 - 120 - एक लाख
सेंट जेवियर - 2500            - 150 - एक लाख पचीस हजार डान बास्को एकेडमी - 2500 - 150 - एक लाख पचीस हजार
माउंट कार्मेल - 2500 - 100 - एक लाख पचीस हजार मैरी वार्ड किंडरगार्डेन - 2000 - 240 - एक लाख
सेंट माइकल हाई स्कूल - 3000 अब तक - 240   

No comments:

Post a Comment