Wednesday, February 3, 2016

सीबीएसइ ने परीक्षार्थी की सुविधा के लिए दिया प्रिपरेशन एप

- डाउन लाेड कर 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स कर सकेंगे बोर्ड परीक्षा की तैयारी

संवाददाता, पटनाजैसे-जैसे सीबीएसइ के बोर्ड एग्जाम की तारीख करीब आ रही है, स्टूडेंट्स की दिल धड़कने तेज होती जा रही है. बोर्ड एग्जाम की तैयारी को लेकर स्टूडेंट्स के मन मेें कई डाउट होने लगे है. स्टूडेंट को सामान्य बनाये रखने के लिए सीबीएसइ ने भी इस बार कई पहल की है. अभी तक स्टूडेंट को केवल काउंसिलिंग की सुविधा सीबीएसइ देता रहा है, लेकिन इस बार स्टूडेंट्स को दी जाने वाली काउंसिलिंग मे कड़ी में खास मोबाइल एप भी जोड़ा गया है. इस एप की सुविधा बोर्ड परीक्षार्थी फरवरी के पहले सप्ताह से उठा पायेंगे.
- कई सब्जेक्ट्स में मिलेगी मदद सीबीएसइ से जुड़े एक्सपर्ट के मुताबिक, इस एप का सबसे अधिक फायदा सब्जेक्ट्स की तैयारी में मिलेगी. इसके माध्यम से 10वीं और 12वीं के कई सब्जेक्ट्स को जोड़ा गया है. इसमें साइंस, मैथ्य, इंगलिश, टैक्सेशन, इको हयूमैनिटी, एकाउंट, बायो केमेस्ट्री, फिजिक्स, बिजनेस स्टडीज, वोकेशनल एजुकेशन आदि की पढ़ाई आराम से की जा सकेगी. इन विषयों की तैयारी में स्टूडेंट्स को खासा मदद मिलेगी.
- टीचर्स को गया है जोड़ा सीबीएसइ के अनुसार इस एप से देश भर के सब्जेक्ट एक्सपर्ट को जोड़ा गया है. इससे स्टूडेंट को किसी तरह की सब्जेक्ट परेशानी होने पर आसानी से सोल्यूशन मिल जायेगा. सीबीएसइ काउंसलर डा. कुमुद श्रीवास्तव ने बताया कि इस एप से सब्जेक्ट से संबंधित टीचर्स जुड़े रहेंगे. एग्जाम की तैयारी के दौरान जो भी दिक्कतें स्टूडेट्स को आयेगा, वो टीचर्स से मदद ले पायेंगे.
- स्टूडेंट को करना होगा रजिस्ट्रेशन इस एप को स्टूडेट्स को पहले डाउनलोड करना होगा. इसके बाद इसमें रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. रजिस्ट्रेशन होने के बाद स्टूडेंट्स को एप पर अपनी आइडी बनानी होगी. आइडी के माध्यम से स्टूडेंट अपना सवाल टीचर्स को भेजेंगे, इसके बाद टीचर्स आंसर करके भेजेंगे. इस एप में स्टूडेंट्स को आॅन लाइन टीचर्स से चैटिंग करने का भी मौका मिलेगा.
- काउंसिलिंग भी करेंगे टीचरस्टूडेंट को तनावमुक्त रखने के लिए इस एप में एक स्पेशल कॉलेज माइंड पावर के नाम से होगा. इस काॅलम को क्लिक करते ही स्टूडेंट को वहां बहुत सारे काउंसलर्स के नाम और कांटैक्ट नंबर के साथ ऑप्शन मिलेगा. इसमें स्टूडेट जिससे चाहे फोन करके भी काउंसलर से कांटैक्ट कर सकता है.
कुछ जानने योग्य बातें एप का नाम - बोर्ड एग्जाम प्रिपरेशन एप
कब से चलेगा - एक फरवरी से क्या होगा खास - विषय के टिप्स, काउंसिलिंग
ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड - मोबाइल एप गूगल प्ले या विंडोज मार्केट से कोट
यह बोर्ड की एक बेहतर पहल है. इस एप का लाभ एक फरवरी से स्टूडेंट को मिलने वाला है. डिजिटल सुविधा में ताैर पर स्टूडेंट को इस एप से पढ़ने का मौका मिलेगा और मजा भी आयेगा. पढ़ाई में मन भी लगेगा और तनाव भी दूर होगा. सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया \\B

No comments:

Post a Comment