Wednesday, February 10, 2016

जेइइ मेन के एडमिट कार्ड के लिए देना होगा छात्रों का डिटेल्स

- 20 फरवरी तक सीबीएसइ ने तमाम स्टेट बोर्ड को डिटेल्स भेजना का दिया निर्देश

संवाददाता, पटनाजेइइ मेन का एडमिट कार्ड इस बार उन्हीं अभ्यर्थी को मिलेगा जिन अभ्यर्थी के 12वीं बोर्ड डिटेल्स सीबीएसइ के पास होगा. इसको लेकर सीबीएसइ ने तमाम स्टेट बोर्ड को 20 फरवरी तक का समय दिया है. सीबीएसइ के अनुसार 2016 में 12वीं बोर्ड में शामिल होने वाले तमाम छात्रों के एडमिट कार्ड को सीबीएसइ के पास भेजना होगा. छात्रों के 12वीं के एडमिट कार्ड देखने और जेइइ मेन के आवेदन फार्म में छात्रों के द्वारा दी गयी जानकारी के साथ मिलान करने के बाद ही जेइइ मेन के लिए एडमिट कार्ड भेजा जायेगा.
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भी भेजी गयी सूचना सीबीएसइ ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भी 20 फरवरी तक एडमिट कार्ड को सीबीएसइ के पास भेजने का कहा गया है. सीबीएसइ की माने तो 12वीं बोर्ड के एडमिट कार्ड में छात्रों के सारे डिटेल्स होते है. नाम के साथ अभिभावक के नाम और विषयों की सारी जानकारी होती है. उसी तरह जेइइ मेन के आवेदन फार्म में भी अभ्यर्थी से सारी जानकारी मांगी जाती है. इन दोनों ही जानकारी का मिलान सीबीएसइ द्वारा किया जायेगा. ऐसे में उन फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ना आसान हो जायेगा, जो दाेनों जगह पर अलग-अलग जानकारी दिये होंगे.
- 2014-15 सत्र के अभ्यर्थी के डिटेल्स की होगी जांच जो अभ्यर्थी 2014-15 में जेइइ मेन में शामिल हुए थे. और वो इस बार भी शामिल होंगे. ऐसे अभ्यर्थी के पूरा डिटेल्स सीबीएसइ अपने स्तर से ही जांच कर रहा है. क्योंकि इन अभ्यर्थी के 12वीं के पूरा डिटेल्स सीबीएसइ के पास मौजूद है. ऐसे में जो अभ्यर्थी इस बार आवेदन भरे है, उनके आवेदन फार्म और 12वीं के डिटेल्स को सीबीएसइ अपने स्तर से ही जांच कर रही है. जिन अभ्यर्थी ने इस बार आवेदन भरने में जानकारी अलग दिया होगा, तो उन अभ्यर्थी को जेइइ मेन का एडमिट कार्ड नहीं मिल पायेगा.
- मार्च दूसरे सप्ताह में मिलेगा जेइइ मेन का एडमिट कार्ड जेइइ मेन में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड मार्च के दूसरे सप्ताह से डाउनलोड कर पायेंगे. इसके लिए सीबीएसइ ने सूचना जारी कर दिया है. इससे पहले सीबीएसइ ने स्टेट बोर्ड से 12वीं के छात्रों का एडमिट कार्ड मांगा है. ज्ञात हो कि इस बार तीन अप्रैल को जेइइ मेन का ऑफ लाइन एग्जाम और 9 और 10 अप्रैल को ऑन लाइन एग्जाम लिया जायेगा. 

No comments:

Post a Comment