Rinku Jha
Wednesday, February 3, 2016
सीबीएसइ की मार्किंग स्कीम पर इंटर का मूल्यांकन
- सीबीएसइ ने 12वीं के मूल्यांकन पर दिया बिहार बोर्ड को सजेशन
संवाददाता, पटना
स्पेट वाइज मार्किंग करें, किसी प्रश्न के उत्तर पर जीरो मार्क्स नहीं दे, एक स्टेप भी उत्तर लिखा हो तो उस पर भी मार्किंग करें, हैडराइटिंग पर अंक कम नहीं करें, हर तरह से उत्तर पुस्तिका में अंक देने की कोशिश करें. जहां तक हो 12वीं में छात्रों को पूरा अंक दे. इससे जेइइ मेन में अंक कम होने के बावजूद अभ्यर्थी को जेइइ के ऑल इंडिया रैंक अच्छे मिल जायेंगे. ये सजेशन सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दिया गया है. जनवरी के अंतिम सप्ताह में सीबीएसइ ऑफिस दिल्ली में जेइइ मेन को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी थी. इसमें सारे नेशनल बोर्ड और स्टेट बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल हुए थे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से भी दो प्रतिनिधि को भेजा गया था.
- 12वीं के अंक बढ़ा सकते है छात्रों के रैंक
जेइइ मेन के अंक अगर कम भी हो, लेकिन अगर 12वीं में अच्छे अंक आते है तो इससे ऑल इंडिया रैंक काफी बढ़ जायेगा. सीबीएसइ के अनुसार जेइइ मेन के अंक की वैल्यू 60 फीसदी और 12वीं के अंक का वैल्यू 40 फीसदी होता है. ऐसे में 12वीं में अच्छे अंक आने से ऑल इंडिया रैंक अच्छा हो जाता है. ऐसे में अच्छे आइआइटी तक जाना भी आसान हो जाता है.
- सीबीएसइ मार्किंग स्कीम को लागू करेगा समिति
इस बार इंटर के मूल्यांकन में सीबीएसइ के मार्किंग स्कीम को ही लागू किया जायेगा. इस पर पूरी मॉनिटरिंग भी होगी. इस बार इंटर के परीक्षार्थी को भरपूर अंक देने का फैसला बिहार बोर्ड ने किया है. इसकी जानकारी फरवरी के तीसरे सप्ताह में होने वाले हेड एग्जामिनर की बैठक में दी जायेगी. सीबीएसइ में जिस तरह से मार्क्स दिये जाते है, उसी तरह से इस बार इंटर साइंस के मूल्यांकन में किया जायेगा.
- मार्किंग की पूरी जानकारी दी गयी टीम को
जेइइ मेन के बाद जेइइ एडवांस और उसके बाद किस तरह से ऑल इंडिया रैंक तैयार किया जाता है, इसकी पूरी जानकारी टीम को दिया गया. 12वीं का अंक किस तरह से ऑल इंडिया रैंक को प्रभावित करता है, इसे विस्तार से बताया गया.
- 10 जून तक भेज देना है रिजल्ट की सीडी
सीबीएसइ ने रिजल्ट सीडी 10 जून तक भेज देने का भी निर्देश तमाम बोर्ड को दिया है. 10 जून तक तमाम बोर्ड को 20 पर्सेटाइल के साथ रिजल्ट की सीडी सीबीएसइ को उपलब्ध करवा देनी है. ज्ञात हो कि सीबीएसइ द्वारा ऑन इंडिया रैंक तभी निकाली जाती है जब सारे बोर्ड का 20 पर्सेटाइल सीबीएसइ के पास पहुंच जाता है. 2015 में बिहार बोर्ड समेत कई बोर्ड ने समय पर रिजल्ट की सीडी उपलब्ध नहीं करवाया था, इस कारण ऑल इंडिया रैंक में देरी हुई थी. इस कारण इस बार 10 जून तक का समय सीबीएसइ ने तमाम बोर्ड को दिया है.
कोट
मूल्यांकन सही नहीं होने के कारण छात्रों को काफी नुकसान होता है. मूल्यांकन में पूरी तरह से सीबीएसइ पैटर्न को लागू किया जायेगा. छात्रों को मार्क्स पूरा दिया जायेगा. आइआइटी तक बिहार के छात्र अधिक से अधिक पहुंचे, इसके लिए 12वीं का मूल्यांकन सही से किया जायेगा.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment