Wednesday, February 3, 2016

इ-सीबीएसइ का फायदा होगा रिजल्ट को, 10 से 15 मई के बीच निकलेगा बोर्ड रिजल्ट

- इंटरर्नल एसेसमेंट के साथ इवैल्यूशन को किया गया ऑन लाइन

संवाददाता, पटनासीबीएसइ के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को इस बार रिजल्ट का इंतजार नहीं करना होगा. बोर्ड परीक्षा खत्म होने के 20 दिनो के अंदर ही इस बार रिजल्ट मिल जायेगा. सीबीएसइ की माने तो इस बार हायर एजुकेशन में नामांकन लेने के लिए स्टूडेंट को भागम भाग भी नहीं करना पड़ेगा. 10 से 15 जनवरी के बीच में रिजल्ट निकलने की संभावना है. सीबीएसइ के इ-सीबीएसइ का फायदा इस बार स्टूडेंट को मिलेगा. वेब बेस्ड एक्टिवटी के तहत सीबीएसइ अब ऑन लाइन ही सारे एक्टिविटी को शुरू किया है. जिस काम के लिए हफ्ते भर का समय लगता था, अब उस काम में केवल घंटा भर का समय लगेगा.
- इ-सीबीएसइ में सभी कुछ हुआ अॉन लाइन सीबीएसइ 2016 से इ-सीबीएसइ लॉच किया है. इसके तहत परीक्षा संबंधित सारी चीजों को ऑन लाइन कर दिया गया है. इ-सीबीएसइ में एग्जामिनेशन संबंधित सभी चीजों को वेब बेस्ड कर दिया गया है. ज्ञात हो कि अभी तक कई काम आॅफ लाइन होता था. इससे परीक्षा की तैयारी में लंबा समय लगता था. परीक्षा समाप्त होने के लगभग एक महीने बाद ही सारे मेटेरियल को बोर्ड के पास वापस भेजने में लगता था. लेकिन अब यह आसान हो गया है.
- एटेंडेंस सीट के साथ सेंटर की लिस्ट आयेगा ऑनलाइन इस बार बोर्ड परीक्षा संबंधित सारी चीजों को ऑन लाइन कर दिया गया है. एडमिट कार्ड तो पहले भी ऑन लाइन भेजा जाता था. इस बार आंसर सीट और सेंटर बाइज स्टूडेंट्स की लिस्ट भी सीबीएसइ स्कूलों को आॅन लाइन ही भेजेगी. इससे स्कूलों को समय पर ही परीक्षा संबंधित सारी जानकारी मिल जायेगी.
ये सारा कुछ इस बार होगा ऑन लाइन - स्कूल रॉल वाइज लिस्ट
- ऑन लाइन एलओसी करेक्शन - 12वीं के लिए ऑन लाइन इंटरर्नल ग्रेडिंग
- ऑन लाइन प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन की मार्किंग - 12वीं का प्रैक्टिकल मार्क्स, प्रोजेक्ट मार्क्स को ऑन लाइन बोर्ड को भेजना
- क्लास 9वीं और 10वीं का सीसीइ डेटा ऑन लाइन अपलोडिंग - 11वीं और 12वीं के रिजल्ट काे ऑन लाइन अपलोडिंग
- बोर्ड एग्जाम संबंधित सारे मेटेरियल काे ऑन लाइन भेजा जायेगा- रीजनल ऑफिस की मॉनिटरिंग 

No comments:

Post a Comment