Rinku Jha
Wednesday, February 17, 2016
सीबीएसइ 12वीं में आठ हजार बढ़े परीक्षार्थी, 10वीं स्कूल बोर्ड में घटे फिर स्टूडेंट्स
- 1 मार्च से शुरू हाेगा सीबीएसइ बोर्ड एग्जाम, पटना जोन में बनाये गये 250 एग्जामिनेशन सेंटर
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) में इस बार 12वीं बोर्ड देने में परीक्षार्थी की संख्या आठ हजार के लगभग बढ़ गयी है. 2016 में सीबीएसइ 12वीं देने वाले परीक्षार्थी की संख्या 85 हजार है. 2015 की बात करें तो 76,676 ही सीबीएसइ 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे. इस बार 8,324 परीक्षार्थी अधिक सीबीएसइ 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं दूसरी ओर इस बार 10वीं स्कूल बोर्ड देने वाले परीक्षार्थी फिर कम हो गये है. इस बार एक मार्च से सीबीएसइ की 12वीं बोर्ड शुरू होगा. वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगा. 10वीं स्कूल बोर्ड 10 मार्च से लिया जायेगा.
- बिहार में 140 परीक्षा केंद्र पर लिया जायेगा बोर्ड एग्जाम
सीबीएसइ 12वीं और 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए पटना जोन (बिहार और झारखंड) में 250 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. इसमें बिहार में 140 केंद्र और झारखंड में 110 परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा लिया जायेगा. हर सेंटर पर सेंटर मेेटेरियल भेजने का काम शुरू कर दिया गया है. कहीं पर ऑन लाइन तो कहीं पर मैनुअल सेंटर मेटेरियल भेजे जा रहे है. ज्ञात हो कि ऑन लाइन सेंटर मेटेरियल भेजने का काम सीबीएसइ द्वारा पहली बार किया गया है. इस कारण पटना रीजन के कई स्कूलों में ऑन लाइन सिस्टम नहीं होने के कारण मैनृुअल ही सेंटर मेटेरियल भेजे जा रहे है.
- एक लाख 50 हजार देंगे 10वीं बोर्ड
देश भर से इस बार 13 लाख परीक्षार्थी सीबीएसइ 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे. पटना जोन से एक लाख 50 हजार परीक्षार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे. एक लाख 50 हजार में से 90 हजार परीक्षार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे, वहीं 60 हजार के लगभग परीक्षार्थी 10वीं स्कूल बोर्ड में शामिल होंगे. ज्ञात हो कि हर साल स्कूल बोर्ड देने वाले परीक्षार्थी की संख्या कम होती जा रही है. 2015 में 10वीं बोर्ड में स्कूल बोर्ड देने वाले परीक्षार्थी लगभग 70 हजार थे. इस बार 10 हजार और कम हो गये.
कोट
बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है. सेंटर मेटेरियल तमाम सेंटर पर भेजे जा रहे है. जहां पर ऑन लाइन व्यवस्था है वहां पर ऑन लाइन सेंटर मेटेरियल भेजा गया है. एडमिट कार्ड तमाम स्कूलों में भेज दिया गया है. एक मार्च से 12वीं बोर्ड शुरू होगा.
आरआर मीणा, रीजनल ऑफिसर, सीबीएसइ पटना
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment