Wednesday, February 3, 2016

विज्ञप्ति निकाल अभिभावक को गुमराह करना बंद करें स्कूल

- सीबीएसइ ने कई स्कूलों को दिया नोटिस

संवाददाता, पटनासीबीएसइ ने जिन स्कूलों को डि-एफिलिएटेड कर दिया है, उन स्कूलों को सीबीएसइ का नाम अपने नेम प्लेट से हटाना होगा. सीबीएसइ के नाम का गलत यूज कर ऐसे स्कूल अभिभावकों को गुमराह कर रहे है. सीबीएसइ के नाम पर अभिभावकों को गुमराह करना बंद करें स्कूल नहीं तो स्कूल पर कार्रवाई की जायेगी. सीबीएसइ के नाम पर अभिभावकों को गुमराह कर रहे ऐसे स्कूलों को सीबीएसइ ने नोटिस दिया है. इन स्कूलों से सीबीएसइ ने कारण बताओ जवाब भी मांगा है.
- डि-एफिलिएटेड स्कूल लेते है सीबीएसइ के नाम पर नामांकन अभी नये नामांकन का दौर हर स्कूलों में चल रहा है. ऐसे में अभिभावक सीबीएसइ के मान्यता प्राप्त स्कूल में नामांकन को प्राथमिकता देते है. ऐसे में डि-एफिलिएटेड स्कूल सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त बता कर नये नामांकन के लिए अभिभावकों को आकर्षित करते है. कई स्कूलों को तो सीबीएसइ कई सालों पहले ही मान्यता खत्म कर दिया है. फिर भी सीबीएसइ के नाम पर ये स्कूल अभिभावकों को गुमराह करते है.
- अभिभावकों के पत्र पर सीबीएसइ ने लिया एक्शन नये नामांकन को लेकर अभिभावक स्कूल की इंक्वायरी कर रहे है. ऐसे में कुछ स्कूलों की लिस्ट अभिभावकों ने सीबीएसइ को भेजा है. इसमें न्यूज पेपर में छपी उन विज्ञप्ति की कटिंग भी अभिभावकों ने सीबीएसइ को भेजा है, जिसे सीबीएसइ ने मान्यता खत्म कर चुका है. अभिभावको ने सीबीएसइ से पत्र लिख कर पूछा है कि क्या इन स्कूलों को दूबारा मान्यता दे दी गयी है. अभिभावकों के इस इंक्वायरी पर सीबीएसइ ने स्कूलों के विरूद्ध एक्शन लिया है.
कोटजिन स्कूलों को सीबीएसइ ने एफिलिएशन समाप्त कर दिया है. उन्हें सीबीएसइ का नाम यूज नहीं करना है. ऐसे में अगर कोई स्कूल नये नामांकन को लेकर अभिभावकों को गुमराह करते है तो यह गलत है.
आरआर मीणा, रीजनल ऑफिसर, सीबीएसइ पटना \\B

No comments:

Post a Comment