Rinku Jha
Wednesday, February 3, 2016
- सीबीएसइ ने स्कूलों को दिया निर्देश - 9वीं से 12वीं तक 75 फीसदी एटेंडेंस जरूरी
संवाददाता, पटना
बिना एटेंडेंस पूरा किये कोई भी स्टूडेंट अब बोर्ड परीक्षा नहीं दे पायेगा. जिसका एटेंडेंस पूरा होगा वहीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) तमाम स्कूलों को निर्देश दिया है कि प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान वहीं स्टूडेंट्स शामिल होंगे, जिनका 75 फीसदी एटेंडेंस पूरा होगा. जिन स्टूडेंट का 75 फीसदी एटेंडेंस पूरा नहीं होगा, वो बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पायेंगे.
- परीक्षा फार्म नहीं भर पायेंगे स्टूडेट्स
सीबीएसइ ने 2017 से उन्हीं स्टूडेंट को 10वीं और 12वीं के परीक्षा फार्म भरने की अनुमति देगा जिनका 75 फीसदी एटेडेंस होगा. जिनका एटेडेंस कम होगा, उन्हें परीक्षा फार्म नहीं भरने दिया जायेगा. एटेंडेंस की जांच स्टूडेंट के एलओसी से की जायेगी. ज्ञात हो कि सीबीएसइ ने स्कूल की पढ़ाई को आवश्यक बताया है.
- रजिस्ट्रेशन के समय दी जायेगी जानकारी
2016 सत्र से रजिस्ट्रेशन के समय ही इसकी जानकारी स्टूडेंट को दी जायेगी. सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को इसकी जानकारी देगा. 9वी और 11वीं के रजिस्ट्रेशन के समय ही स्टूडेंट को एटेंडेंस पूरा करने की जानकारी दी जायेगी. जो स्टूडेंट एटेंडेंस पूरा नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा फार्म नहीं भरने दिया जायेगा.
- नाम स्कूल में क्लास कोचिंग में
सीबीएसइ के अनुसार अधिकांश स्टूडेंट नाम तो किसी सीबीएसइ स्कूल में करवाते है, लेकिन वो पढ़ाई कोचिंग संस्थान में जाकर करते है. इससे क्वालिटी एजुकेशन के उपर फर्क पड़ता है. क्योंकि कोचिंग संस्थान में प्लस टू पर नहीं बल्कि प्रतियाेगी परीक्षा पर ध्यान दिया जाता है. इससे प्लस टू लेबल की पढ़ाई स्टूडेंट की कमजाेर हो जाती है. सीबीएसइ की माने तो स्कूल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए ही 75 फीसदी एटेंडेंस की शुरूआत की गयी है.
कोट
75 फीसदी एटेंडेंस एकदम जरूरी है. अगर किसी स्टूडेंट का एटेंडेस पूरा नहीं होगा, ऐसे स्टूडेंट्स को परीक्षा फार्म नहीं भरने दिया जायेगा. इसके लिए सीबीएसइ पूरी तरह से सख्त है. इसमें काेई लिबर्टी स्टूडेंट को नही दिया जायेगा.
आरआर मीणा, रीजनल ऑफिसर, सीबीएसइ पटना\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment