Wednesday, February 24, 2016

इंटर की परीक्षा शुरू, पांच सौ परीक्षार्थी किये गये निष्कासित

 पहले दिन साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल चारों स्ट्रीम की हुई परीक्षा

संवाददाता, पटनाइंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गया. परीक्षा के पहले दिन दो पाली में परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली में साइंस के बायोलाॅजी और कॉमर्स के इंटरपेन्याेशिप विषय की परीक्षा ली गयी. वहीं द्वितीय पाली में आर्ट्स के फिलॉस्फी और वोकेशनल स्ट्रीम के राष्ट्रभाषा हिंदी की परीक्षा आयोजित की गयी. दो पाली मिला कर लगभग तीन लाख परीक्षार्थी पहले दिन परीक्षा में शामिल हुए. 24 फरवरी से पांच मार्च तक चलने वाले इंटर की परीक्षा के पहले दिन पांच सौ के लगभग परीक्षार्थी निष्कासित किये गये.
- निष्कासित में मूंगेर टॉप पर तो औरंगाबाद उसके नीचे इंटर परीक्षा के पहले ही दिन परीक्षार्थी ने नकल करने की कोशिश किया. नकल करते हुए प्रदेश भर से लगभग पांच सौ परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया. इसमें सबसे अधिक मुंगेर जिला से 49 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. वहीं दूसरे स्थान पर औरंगाबाद से 48 और तीसरे स्थान में सारण जिला रहा. सारण जिला से 46 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. हर जिले से निष्कासन हुआ है.
- सीसी टीवी कैमरा ने दिया धोखा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से प्रत्येक सेंटर पर सीसी टीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया था. इसके लिए समिति की ओर से दो करोड़ रूपये भी खर्च किये गये थे. तमाम परीक्षा केंद्रों पर दो या तीन सीसी टीवी कैमरा लगाने को कहा गया था. कई परीक्षा केंद्र पर सीसी टीवी कैमरा खराब रहा तो वहीं कई सेंटर पर सीसी टीवी कैमरा तो था लेकिन डिस्प्ले स्क्रीन नहीं होने से सीसी टीवी कैमरा का स्टेट्स का पता नहीं चला.
- समिति का कंट्रोल रूम में नहीं लग रहा था फोन समिति कंट्रोल रूम में फोन नहीं लगने की भी शिकायत परीक्षार्थी का रहा. एडमिट कार्ड में गड़बड़ी होने और सेंटर पर परीक्षार्थी को हुई परेशानी के बाद कंट्रोल रूम फोन किया गया. लेकिन कंट्रोल रूम में फोन नहीं लगा. नेटवर्क की प्राॅब्लम का असर परीक्षार्थी को भी दिन भर झेलना पड़ा.
- आज होगा भाषा और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा इंटर की परीक्षा में गुरूवार को आर्ट्स विषय का भाषा की परीक्षा आयोजित की जायेगी. वहीं द्वितीय पाली में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम की परीक्षा ली जायेगी. आर्ट्स, साइंस और काॅमर्स के एक्स्ट्रा विषय कंप्यूटर साइंस और मल्टी मीडिया एंड वेब टेक्नाेलॉजी की परीक्षा ली जायेगी. वहीं वोकेशनल के फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा द्वितीय पाली में ली जायेगी.
- निष्कासन का रिपोर्ट देखने के बाद होगी अगली कार्रवाई बुधवार की परीक्षा में जो भी परीक्षार्थी निष्कासित किये गये है, उनके भविष्य का फैसला समिति सेंटर से आने वाले रिपेार्ट के अनुसार करेगा. समिति के अध्यक्ष प्रो. लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि जो भी परीक्षार्थी निष्कासित होंगे, वो इस साल के पूरे परीक्षा से निष्कासित हो जायेंगे. हर दिन की परीक्षा में निष्कासित परीक्षार्थी की रिपोर्ट समिति मंगवाया जायेगा. रिपोर्ट में निष्कासन का कारण देखा जायेगा. अगर परीक्षार्थी की गलती पायी गयी तो आगे की परीक्षा से भी उन्हें निष्कासित कर दिया जायेगा. यह फैसला रिपोर्ट आने के बाद किया जायेगा. अगर वीक्षक की गलती होगी तो उसे शिक्षा विभाग भेजा जायेगा.
इन जिलों में निष्कासित परीक्षार्थी की संख्या जिला - निष्कासित परीक्षार्थी की संख्या
शेखपुरा - 15 औरंगाबाद - 48
कटिहार - 01 सहरसा - 14
सुपौल - 06 सारण - 46
अररिया - 01 लखीसराय - 05
खगड़िया - 04 जमुई - 10
समस्तीपुर - 11 गोपालगंज - 11
अरवल - 08 नालंदा - 12
गया - 07 बक्सर - 05
पूर्णिया - 01 सीतामढ़ी - 03
मुंगेर - 49 भोजपुर - 24
रोहतास - 27 प. चंपारण - 02
पूर्वी चंपारण - 02 सारण - 46
जहानाबाद - 33 नवादा - 12
पटना - 14 दरभंगा - 01
सीवान - 13 शिवहर - 04
बेगसराय - 05 मुजफ्फरपुर - 08
भवुआ - 05 

No comments:

Post a Comment