Saturday, February 6, 2016

बीसीइसीइ की परीक्षा में पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना होगा अनिवार्य

- अभ्यर्थियों को मिलेगी आंसर की कार्बन कॉपी

- एआइपीएमटी के नियमों पर एग्जाम लेगा बीसीइसीइ संवाददाता, पटना
एग्जाम को कदाचार मुक्त बनाने, फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ने आदि को लेकर बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइ) ने कई नियम को लागू किया है. जहां इस बार अभ्यर्थी को ओएमआर सीट की कॉर्बन कॉपी दिया जायेगा, वहीं पहली बार एआइपीएमटी की तरह फोटोग्राफ की मिलान भी किया जायेगा. पहली बार बीसीइसीइ की परीक्षा में एडमिट कार्ड के स्कैन फोटो का मिलान अभ्यर्थी के दूसरे फोटोग्राफ से किया जायेगा. इसके लिए तमाम अभ्यर्थी अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लाने को कहा गया है. अभ्यर्थी जो फोटोग्राफ साथ में लायेंगे, उससे एडमिट कार्ड के स्कैन फोटोग्राफ से मिलान किया जायेगा. फोटो में अंतर होने पर अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पायेंगे. इस बार बीसीइसीइ के पहले चरण की परीक्षा 17 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 15 मई को ली जानी है. दूसरे चरण की परीक्षा में केंद्रों पर मोबाइल का इस्तेमाल रोकने के लिए जैमर भी लगाया जाना है. - आवेदन के साथ ही दी गयी जानकारी
बीसीइसीइ ने इसकी जानकारी अभ्यर्थी को आवेदन फाॅर्म भरने के साथ ही दिया गया है. प्रॉस्पेक्टस में बीसीइसीइ ने फोटो के साइज के बारे में विस्तार से बताया है. फोटोग्राफ के नीचे में अभ्यर्थी के नाम, अभिभावक के नाम, रौल नंबर आदि की भी जानकारी एग्जामिनेशन हॉल में अभ्यर्थी को देना होगा. इसके अलावा इस बार ओएमआर सीट का कार्बन कॉपी भी दिया जायेगा. आंसर की से अभ्यर्थी अपने उत्तर का मिलान कर पायेंगे. कोट
इस बार परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को अपनी फोटोग्राफ लेकर जाना होगा. एडमिट कार्ड के साथ फोटोग्राफ होगा तभी केंद्र में अभ्यर्थी प्रवेश कर पायेंगे. फोटाेग्राफ के साथ एडमिट कार्ड के स्कैन फोटो का मिलान किया जायेगा. अनिल कुमार, ओएसडी, बीसीइसीइ \\B

No comments:

Post a Comment