Rinku Jha
Sunday, February 21, 2016
आंख से कमजोर परीक्षार्थियों के लिए तैयार हुआ स्क्रीन रीडिंग सॉफ्टवेयर, कई गुणा बड़ा दिखेगा अक्षर
सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं बोर्ड ब्लाइंड परीक्षार्थी के लिए किया खास इंतजाम
संवाददाता, पटना
जिनके आंख कमजोर है, जिन्हें काफी कम दिखायी देता है, जिन्हें छोटे अक्षर देखने में प्राॅब्लम होता है और वो सही से उसे पढ़ नहीं पाते है, आंख में रोशनी कम होने के कारण उसे छोटे अक्षर दिखायी नहीं देते है. ऐसे आंख से कमजोर परीक्षार्थी के लिए सीबीएसइ ने इस बार स्क्रीन रीडिंग सॉफ्टवेयर तैयार किया है. 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थी के लिए पहली बार सीबीएसइ ने यह सुविधा दी है. इस साॅफ्टवेयर की मदद से कोई भी अक्षर कई गुणा बड़ा करके देखा जा सकेगा.
- हर शहर में होगा एक स्पेशल परीक्षा केंद्र
सीबीएसइ की ओर से हर शहर में एक परीक्षा केंद्र ऐसे बनाये जायेंगे, जहां पर कंप्यूटर में इस साॅफ्टवेयर काे लगाया जा सकेगा. इसी परीक्षा केंद्र पर आंख से कमजोर परीक्षार्थी आकर बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षार्थी को इसकी जानकारी अपने रीजनल ऑफिस में परीक्षा के तीन दिन पहले देना होगा. ऐसे परीक्षार्थी को उस परीक्षा केंद्र के बारे मे बताया जायेगा.
- पटना जोन से 764 परीक्षार्थी होंगे शामिल
इस बार पटना जोन से आंख से कमजोर परीक्षार्थी की संख्या 764 है. इसमें 10वीं बोर्ड में 500 और बांकी परीक्षार्थी 12वीं बोर्ड के शामिल होंगे. सीबीएसइ के अनुसार परीक्षा सेंटर बिहार और झारखंड में लगभग तीन-तीन शहरों में बनाया जायेगा. सेंटर पर इस साॅफ्टवेयर काे स्टूडेंट की संख्या के अनुसार कंप्यूटर में लगाया जायेगा. परीक्षा शुरू होते ही प्रश्न पत्र खुल जायेगा. स्टूडेंट अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर का साइज बड़ा और छोटा कर सकते है़
- ओमान में पढ़ रहा मृणाल को सीबीएसइ ने दिया था सुविधा
2015 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पहली बार इस साॅफ्टवेयर का इंतजाम किया गया था. पटना का मृणाल ओमान की राजधानी मस्टक में सीबीएसइ स्कूल में पढ़ रहा था. 10वीं बोर्ड की परीक्षा के समय स्कूल प्रशासन की ओर से सीबीएसइ को इस सॉफ्टवेयर पर ही मृणाल की परीक्षा लेने की अनुमति मांगी गयी थी. इस साॅफ्टवेयर की वजह से मृणाल को सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा देने में काफी आसानी हुई. मृणाल अच्छे अंकों से पास भी किया. रिजल्ट के बाद मानव संसाधन मंत्रालय की मंत्री स्मृति ईरानी से मृणाल के जज्बे को लेकर बधाई पत्र भी भेजा था.
स्क्रीन रीडिंग साॅफ्टवेयर से होगा ये सारे फायदे
- जिन परीक्षार्थी को पांच या दस फीसदी तक भी दिखायी देता है, तो वो इस साॅफ्टवेयर से परीक्षा दे पायेगा
- इस सॉफ्टवेयर में ब्रेल लिपि से परीक्षा देने की जरूरत नहीं होती है- इस सॉफ्टवेयर की मदद से किसी भी अक्षर को कई गुणा बड़ा करके देखा और पढ़ा जा सकेगा
- प्रश्नों को बड़ा रूप मे परीक्षार्थी देख पायेंगे, इससे उन्हें दूसरे की मदद नहीं लेनी पड़ेगी - पहले से ही इस सॉफ्टवेयर पर प्रश्न पत्र रख दिया जायेगा. परीक्षा का समय शुरू होने पर इसे स्टूडेंट खोल पायेंगे
कोट
इस साॅफ्टवेयर से परीक्षार्थी को काफी सुविधा होगी. जिन स्टूडेंट्स के आंख कमजोर होते है. उन्हें अक्षर नहीं दिखायी देने के कारण ब्रेल लिपि में ही परीक्षा देने की मजबूरी होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. ऐसे परीक्षार्थी अब सामान्य परीक्षार्थी की तरह परीक्षा दे पायेंगे.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment