Rinku Jha
Wednesday, February 17, 2016
कम हो रहे इंटर साइंस पढ़ने वाले विद्यार्थी की संख्या
- 2016 में एक लाख 17 हजार 240 विद्यार्थी साइंस स्ट्रीम में हुए कम
संवाददाता, पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में इंटर साइंस पढ़ने वाले विद्यार्थी की संख्या इस बार कम हो गयी है. जहां पिछले तीन सालों से इंटर साइंस की परीक्षा देने में लाख दो लाख छात्र बढ़ते थे, वहीं इस बार एक लाख के लगभग विद्यार्थी कम हो गये है. 2015 की बात करें तो छह लाख 24 हजार 662 परीक्षार्थी केवल साइंस विषय में परीक्षा में शामिल हुए थे. लेकिन इस बार कुल विद्यार्थी की संख्या कम हो गयी है. 2016 में पांच लाख सात हजार 422 परीक्षार्थी इंटर साइंस की परीक्षा में शामिल होंगे. ज्ञात हो कि 2013 से 2015 तक साइंस स्ट्रीम में विद्यार्थी की संख्या बढ़ती रही है. लेकिन 2016 में एक लाख 17 हजार 240 विद्यार्थी ही इंटर साइंस की परीक्षा में शामिल होंगे.
- छात्राएं नहीं पढ़ना चाहती साइंस
बिहार बोर्ड की छात्राएं साइंस नहीं पढ़ना चाहती. तभी तो हर साल साइंस की परीक्षा में शामिल होने में छात्राओं की संख्या घटती जा रही है. पिछले दो सालों की बात करें तो मात्र एक लाख के लगभग ही छात्राएं साइंस से इंटर परीक्षा में शामिल हो रही है. इस बार इंटर साइंस की परीक्षा में नौ लाख 57 हजार 950 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है. इसमें पांच लाख सात हजार 422 परीक्षार्थी साइंस स्ट्रीम से परीक्षा में शामिल होंगे. साइंस की परीक्षा देने में छात्र की संख्या चार लाख नौ हजार 229 है. वहीं छात्राओं की संख्या एक लाख 51 हजार 193 है.
- आर्ट्स में बढ़ रहा छात्र की संख्या
इस बार इंटर साइंस के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में भी छात्र की संख्या बढ़ी है. 2015 की बात करें तो आर्ट्स विषय में छात्र डेढ़ लाख के लगभग इंटर आर्ट्स में छात्र शामिल हुए थे. 2016 में आर्ट्स विषय में भी छात्रो की संख्या बढ़ी है. 2016 के इंटर आर्ट्स में दो लाख 12 हजार 104 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं आर्ट्स मेंं तीन लाख 14 हजार 191 छात्राएं शामिल होंगी.
- वोकेशनल कोर्स में फिर घटे छात्र
इंटर की परीक्षा में वोकेशनल कोर्स में छात्र की संख्या इस बार भी कम हो गयी है. वोकेशनल में हर साल विद्यार्थी कम होते जा रहे है. 2014 में जहां वोकेशनल कोर्स में 19 सौ परीक्षार्थी शामिल हुए थे. वहीं 2015 में संख्या 18 सौ पर आ गया था. 2016 में इसकी संख्या कम हो कर 16 सौ पर आ गया है.
साल - विषय - कुल विद्यार्थी की संख्या
2013 - साइंस - 3 लाख 62 हजार 049
2014 - साइंस - 4 लाख 63 हजार 305 2015 - साइंस - 6 लाख 24 हजार 662
2016 - साइंस - 5 लाख 7 हजार 422
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment