Rinku Jha
Wednesday, February 3, 2016
8 फरवरी से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया
- एक फरवरी को निकाला जायेगा नोटिस
संवाददाता, पटना
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने तमाम केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो जायेगा. इस बार केंद्रीय विद्यालय में हर क्लास के लिए नामांकन लिया जायेगा. हर क्लास के लिए अलग-अलग तिथि निर्धािरित की गयी है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू होगी. सबसे पहले क्लास वन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. केवीएस की ओर से फरवरी से मार्च तक नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. केवीएस से जारी निर्देश के अनुसार इस बार नामांकन लेने वाले तमाम स्टूडेंट की लिस्ट रजिस्ट्रेशन के समय से ही जारी किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन में बच्चो की सूची, नामांकन लेने वाले बच्चों की सूची, चयनित होने वाले बच्चों की अंतिम सूची, वेटिंग लिस्ट आदि को भी तमाम केंद्रीय विद्यालय को वेबसाइट पर डालना होगा. केवीएस ने इसे अनिवार्य कर दिया है.
क्लास वन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू - 8 फरवरी से क्लास वन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि - 10 मार्च
क्लास वन के लिए चयन सूची जारी - 18 मार्च चयन सूची के अाधार पर नामांकन शुरू - 18 मार्च
क्लास टू से 9वीं तक के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू - चार अप्रैल क्लास टू से 9वीं तक के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 18 अप्रैल
क्लास टू से 9वीं तक के लिए चयन सूची जारी - 25 अप्रैल 11वीं का रजिस्ट्रेशन शुरू - बोर्ड रिजल्ट निकलने के 20 दिनों के बाद
11वीं में नामांकन शुरू - बोर्ड रिजल्ट निकलने के 30 दिनों के बाद नामांकन की अंतिम तिथि - 30 जुलाई
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment