Rinku Jha
Monday, February 15, 2016
सीबीएसइ ने कहा - यूजर आइडी और पासवर्ड रखें तैयार, तभी मिलेगी बोर्ड एग्जाम मेटेरियल
- 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का मेटेरियल इस बार ऑन लाइन भेजेगा सीबीएसइ
संवाददाता, पटना
बोर्ड एग्जाम संबंधित सेंटर मेटेरियल उन्हीं स्कूलों को मिलेगा जिनके पास यूजर आइडी और पासवर्ड होगा. इसके लिए सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को निर्देश दिये है. सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को ई-मेल करके कहा है कि जिन स्कूलों का यूजर आइडी और पासवर्ड बोर्ड के पास मौजूद है, उन्हें ही 10वीं अौर 12वीं बोर्ड एग्जाम संबंधित सेंटर मेटेरियल भेजा जायेगा. यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से ही स्कूल एग्जाम संबंधित मेटेरियल के लिए लॉगिग कर पायेंगे.
- एलओसी और अटेंडेंस सीट मिलेगा ऑन लाइन
अभी तक सीबीएसइ द्वारा सेंटर मेटेरियल को ऑफ लाइन भेजा जाता था. सीबीएसइ के कर्मचारियों द्वारा एग्जामिनेशन सेंटर पर एटेंडेंस सीट, सेंटर एलओसी को भेजा जाता था, लेकिन इस बार सारा कुछ ऑन लाइन ही भेजा जायेगा. सीबीएसइ के अनुसार सेंटर मेटेरियल भेजने का काम शुरू कर दिया गया है. ज्ञात हो कि इस बार यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से ही एडमिट कार्ड भी जेनरेट किया जा रहा है. इसके अलावा स्कूलों ने जो लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स (एलओसी) भरा है, उसे भी सीबीएसइ एग्जामिनेशन सेंटर को पास भेजेगा. इससे जिस स्कूल में बोर्ड परीक्षा का सेंटर बनाया गया है, उन्हें पहले ही पता स्टूडेंट्स की संख्या और स्टूडेंट्स संबंधित सारी जानकारी मिल जायेगी.
- फर्जी यूजर आइडी बनाया तो भी पकड़ में आ जायेंगे स्कूल
अगर किसी स्कूल ने फर्जी यूजर आइडी बनाया तो भी वो सीबीसइ के पकड़ में आ जायेंगे. यूजर आइडी और पासवर्ड के अलावा सीबीएसइ ने एक सेक्योरिटी पिन भी दिया है. इस सेक्योरिटी पिन को यूजर आइडी और पासवर्ड के साथ डालने के बाद ही स्कूल लॉगिंग कर पायेंगे. सीबीएसइ के अनुसार इस सिस्टम से उन स्कूलों और उन स्टूडेंट्स को पकड़ना आसान हो जायेगा जो गलत तरीके से सीबीएसइ 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होते है. खासकर 10वीं के स्कूल बोर्ड देने वाले स्टूडेंट्स को पकड़ना आसान हो जायेगा.
कोट
इस बार बोर्ड एग्जाम संबंधित सारे सेंटर मेटेरियल को ऑन लाइन ही स्कूलो को भेजा जा रहा है. इससे समय की बचत होगी. समय से सारे स्कूलों को मिल जायेगा. स्कूल अपने अनुसार उसे डाउनलोड कर पायेंगे. एग्जाम की तैयारी में स्कूल को सुविधा होगी.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया काम्प्लेक्स
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment