Rinku Jha
Thursday, February 4, 2016
मूल्यांकन में गलती की तो शिक्षक जायेंगे जेल
- मैट्रिक और इंटर में मूल्यांकन में गलती करने वाले शिक्षकों को हमेशा के लिए परीक्षा से किया जायेगा बहिष्कृत
संवाददाता, पटना
मैट्रिक और इंटरमीडिएट के मूल्यांकन में गलती करने वाले शिक्षक को अब हवालात भी जाना पड़ेगा. जो शिक्षक उत्तर पुस्तिका में अंक देने में लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से एफआइआर दर्ज करवायी जायेगी. समिति की ओर से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू होने के पहले ही इसकी जानकारी तमाम स्कूलों और कॉलेजों को भेज दिया गया है. समिति की माने तो इस बार उत्तर पुस्तिका के अंक में किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों को परीक्षा से बहिष्कृत कर दिया जायेगा.
- शिक्षकों को पकड़ने के लिए बनेगा सेल
मूल्यांकन में गलती करने वाले शिक्षकों को पकड़ने के लिए समिति की ओर से एक सेल बनाया जायेगा. इस सेल में समिति के कुछ कर्मचारियों को रखा जायेगा. जब मूल्यांकन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना समिति को मिलेगी तो उस शिक्षक पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा स्क्रूटनी के लिए आवेदन मिलने के बाद शिक्षको की गड़बड़ी पकड़ में आयेगी तो पहले उस मूल्यांकन केंद्र को खोजा जायेगा जहां पर उस उत्तर पुस्तिका की जांच होगी. इसके बाद केंद्राधीक्षक और उस शिक्षक को खोजा जायेगा, जिसने उस उत्तर पुस्तिका जांच की होगी.
- विभाग के पास जायेगा शिक्षकों की लिस्ट
शिक्षक की गलती की जानकारी समिति की ओर से शिक्षा विभाग को भी दिया जायेगा. समिति ऐसे शिक्षकों की लिस्ट भी तैयार करेगी, जिसकी गलती की वजह से छात्रों को कम अंक मिले होंगे. शिक्षकों की इस लिस्ट को समिति शिक्षा विभाग को भेजेगी. इन शिक्षकों पर उचित कार्रवाई करने की सिफारिश भी विभाग को समिति की ओर से किया जायेगा.
कोट
दो बार से इंटर के रिजल्ट के बाद टॉपर लिस्ट भी चेंज करना पड़ रहा है. शिक्षक उत्तर पुस्तिका सही से मूल्यांकन नहीं कर रहे है. अभी तक शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होती थी. लेकिन इस बार समिति उन तमाम शिक्षकों पर एफआइआर करेगी जो उत्तर पुस्तिका में अंक देने में किसी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी करेंगे.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति \\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment