Rinku Jha
Sunday, January 17, 2016
वेटेज सिस्टम को सीबीएसइ ने किया खत्म, हर विषय में होगा लागू
- किसी भी चैप्टर से कितने ही मार्क्स के पूछे जा सकते है प्रश्न
संवाददाता, पटना
सीबीएसइ के 12वीं की बोर्ड परीक्षा में वेटेज सिस्टम को खत्म कर दिया गया है. इसे सीबीएसइ ने साइंस के साथ आर्ट्स और कॉमर्स में भी लागू किया है. इस बार 12वीं में वेटेज सिस्टम से प्रश्न नहीं पूछे जायेंगे. इससे स्टूडेंट्स को अब सेलेक्टिव चैप्टर पढ़ कर एग्जाम की तैयारी नहीं कर पायेंगे. अब किसी भी विषय के सारे चैप्टर को एक जैसा महत्व देना होगा. क्योंकि किसी भी चैप्टर से कितने भी अंक के प्रश्न आ सकते है. इसकी जानकारी सीबीएसइ ने अपने स्तर से तमाम स्कूलों को दे दिया है.
- प्री बोर्ड में भी कई स्कूलों ने किया लागू
कई स्कूलों ने सीबीएसइ के इस पैटर्न को 12वीं के प्री बोर्ड में भी लागू किया है. प्री बोर्ड की परीक्षा भी बिना वेटेज सिस्टम का लिया गया है. बोर्ड की ओर से यह निर्देश कई महीनों पहले ही स्कूलों को दिया गया था. अभी जब बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आया है तो फिर एक बार बोर्ड ने इस संबधित जानकारी स्कूलों को अवगत करवाया है. जिन स्कूलों में प्री बोर्ड में ही यह सिस्टम लागू किया गया, वहां ताे ठीक है, लेकिन कई स्कूल में प्री बोर्ड पुराने ही सिस्टम पर लिया गया.
- कई सालों से वेटेज सिस्टम पर लिये जाते थे बोर्ड एग्जाम
12वीं के बोर्ड एग्जाम में हमेशा वेटेज सिस्टम से ही परीक्षा लिया जाता था. संबंधित सब्जेक्ट के टीचर्स को पता होता था कि कौन सा चैप्टर महत्वपूर्ण है और किस चैप्टर से अधिक मार्क्स के प्रश्न आ सकते है. टीचर्स तैयारी करवाने में भी स्टूडेंट को यह गाइड करते थे. सेंट माइकल हाई स्कूल के मैथ के टीचर संजय जोसफ ने बताया कि वेटेज सिस्टम खत्म हो जाने से स्टूडेंट के पास अधिक चैलेंज हो गया है. अब कुछ चैप्टर पढ़ने से काम नहीं चलेगा. हर चैप्टर को बराबर महत्व देना होगा.
- यह है वेटेज सिस्टम
वेटेज सिस्टम में हर चैप्टर के लिए मार्क्स फिक्स होता है. किस चैप्टर से कितने मार्क्स के प्रश्न पूछे जायेंगे, इसकी जानकारी स्टूडेंट को पहले से ही होता है. मार्क्स फिक्स होते है. इससे स्टूडेंट को पता होता है कि किस चैप्टर से कितने प्रश्न और कितने मार्क्स के पूछे जायेंगे. हर प्रश्न का सीबीएसइ ने एक वेटेज दिया होता था. इसी के अनुसार स्टूडेंट अपनी तैयारी करते थे.
कोट
वेटेज सिस्टम हर विषय में लागू किया गया है. अब स्टूडेंट को हर चैप्टर एक जैसा पढ़ना होगा. किसी भी चैप्टर से कितने ही मार्क्स के प्रश्न पूछे जा सकते है. इंजीनियरिंग और मेडिकल की परीक्षा को ध्यान में रख कर ऐसा किया गया है. प्रतियोगिता परीक्षा में किसी भी चैप्टर से प्रश्न पूछा जाता है.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर सीबीएसइ \\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment