Saturday, January 2, 2016

जिस सब्जेक्ट की देंगे परीक्षा, आंसर कॉपी पर उस सब्जेक्ट का नाम होगा दर्ज

संवाददाता, पटना

आइसीएसइ 10वीं और आइएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार स्टूडेंट को सब्जेक्ट के नाम के साथ आंसर काॅपी मिलेगा. जिस सब्जेक्ट के जो स्टूडेंट होेंगे, उन्हें वहीं आंसर काॅपी दी जायेगी. अब स्टूडेंट को खुद ही अपने सब्जेक्ट का नाम नहीं लिखना पड़ेगा. इसके अलावा 2016 की बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट के फोटोग्राफ भी लगे होंगे. आंसर काॅपी के टॉप सीट पर ही सब्जेक्ट के नाम और स्टूडेंट के फोटोग्राफ लगें होंगे. इसकाे लेकर बोर्ड की ओर से सूचना स्कूलों को भेज दिया गया है. - हर स्टूडेंट का बुकलेट होगा अलग
इस बार से आइसीएस बोर्ड की ओर से स्टूडेंट्स वाइज बुकलेट बनाये जा रहे है. हर सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग बुकलेट होंगे. हर स्टूडेंट को उनके बुकलेट के अनुसार ही प्रश्न पत्र और आंसर काॅपी दिया जायेगा. ज्ञात हो कि 2015 तक पांच सौ स्टूडेंट का एक साथ बुकलेट का बंडल बनाया जाता था. एग्जामिनेशन हॉल में सीरियली स्टूडेंट्स के बीच बुकलेट को बांटा जाता रहा है. लेकिन इस बार हर स्टूडेंट का अलग-अलग बुकलेट का बंडल होगा. - कदाचार और मूल्यांकन पर होगी रोक
बोर्ड के इस सिस्टम से एग्जामिनेशन हॉल में कदाचार पर रोक लगेेगी. स्टूडेंट आपस में अांसर काॅपी चेंज कर नहीं लिख पायेंगे. वहीं मूल्यांकन के समय होने वाली गड़बड़ी नहीं हो पायेगी. स्टूडेंट के फोटोग्राफ और सब्जेक्ट का नाम होने से कॉपी की अदला बदली पर भी रोक लग सकेगा. कोट
पिछले साल यूआइडी की मार्किंग आंसर काॅपी पर शुरू किया गया था. इस बार से आंसर काॅपी पर फोटोग्राफ अौर सब्जेक्ट का नाम दर्ज रहेगा. इससे इवैल्यूएशन अच्छे से हो पायेगी. एफ हसन, काेर्डिनेटर, आइसीएसइ बोर्ड \\B

No comments:

Post a Comment