Sunday, January 10, 2016

डिजिटल बुक से हाेगी अब स्कूलों में पढ़ाई

- नये सेशन से होगा लागू, सीबीएसइ ने डिजिटल बुक को डाला वेबसाइट पर

संवाददाता, पटनानये सेशन से ना तो स्कूल को और ना स्टूडेंट को बुक खरीदने की चिंता रहेगी. क्योंकि इस बार से डिजिटल फार्मेट में सीबीएसइ बुक उपलब्ध करवा रहा है. बोर्ड ने डिजिटल फार्मेट बुक को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इस आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है. स्कूलों में भी इसी फार्मेट से अब पढ़ाई होगी. नये सेशन से सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को इसे लागू करने का निर्देश दिया है. डिजिटल फार्मेट की पढ़ाई के लिए स्कूलों में प्रोजेक्टर पर पढ़ाई होगी. डिजिटल फार्मेट की पढ़ाई के लिए स्कूलों को बुक को डाउनलोड करने का भी निर्देश बोर्ड की तरफ से दिया गया है.
- नये सिलेबस पर आधारित है डिजिटल फार्मेट डिजिटल फार्मेट काे पूरी तरह से नये सिलेबस पर तैयार किया गया है. नये सेशन से जो भी विषय के सिलेबस में चेंजेज किये गये, उन सारे टाॅपिक को डिजिटल फार्मेट में डाला गया है. सीबीएसइ की माने तो नये सेशन से नया सिलेबस लागू किया जायेगा. डिजिटल फार्मेट वाले नये सिलेबस से ही स्कूलों में पढ़ाई होगी.
- हर क्लास के लिए है डिजिटल फार्मेट सीबीएसइ ने हर क्लास के लिए अलग-अलग बुक का डिजिटल फार्मेट डाला है. बुक फ्रर्ट पेज के अलावा सारे पेज को डाला गया है. डिजिटल फार्मेट के बुक पढ़ने में भी सुविधा होगी. बुक को खोलना और पढ़ना भी बहुत आसान है. हर क्लास के हर विषय का किताब डाला गया है.
- डिजिटल फार्मेट वाले बुक ही होंगे लागू सीबीएसइ ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि जिन बुक को डिजिटल फार्मेट में डाला गया है, वहीं सिलेबस है. स्कूल अपने तरफ से कोई दूसरी प्राइवेट पब्लिशर्स के बुक लागू नहीं करेगा. सीबीएसइ स्कूलों में केवल एनसीइआरटी के बुक ही लागू होंगे. इसका फार्मेट डिजिटल रूप में वेबसाइट पर डाल दिया गया है. बोर्ड द्वारा जिन बुक्स की सूची वेबसाइट पर डाला गया है, उन्हीं बुक्स को स्कूल में लागू करना है. बोर्ड ने स्कूलों को आदेश दिया है कि किसी भी क्लास में एनसीइआरटी के अलावा कोई भी बुक लागू नहीं किया जायेगा.
- बुक खरीदने की नहीं रहेगा टेंशन अब स्टूडेंट और पैरेंट्स को बुक खरीदने का टेंशन नहीं होगा. पटना में नये सेशन शुरू होने के बाद एनसीइआरटी बुक की किल्लत हो जाती थी. बुक नहीं मिलने के कारण स्टूडेंट्स को काफी दिक्कतें होती थी. कई विषय के किताबों की यह स्थिति होती थी कि कई-कई महीनों तक बुक नहीं मिल पाती है. ऐसे में डिजिटल फार्मेट में बुक होने से स्टूडेंट को राहत मिलेगी. अब डाउनलोड करके स्टूडेंट अपनी पढ़ाई कर पायेंगे. 

No comments:

Post a Comment