Rinku Jha
Saturday, January 9, 2016
अगले सेशन से 9वीं-10वीं में लागू होगा सेमेस्टर सिस्टम
- सीबीएसइ और आइसीएइ बोर्ड ने स्कूलों को भेजा निर्देश, 2017 से होगा लागू
संवाददाता, पटना
अब अगले सेशन से 9वीं और 10वीं क्लास में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जायेगा. इसकी रूपरेखा जल्द ही स्कूलों में शुरू हो जायेगा. छह महीने का सेमेस्टर सिस्टम में स्टूडेंट्स को साल में दो बार परीक्षा देना होगा. सिलेबस भी छह महीने का ही होगा. सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड की तरफ से जल्द ही इसकी जानकारी स्कूलों को भेजी जायेगी. मानव संसाधन मंत्रालय के द्वारा बनाया जा रहा नयी शिक्षा नीति के तहत इसे लागू किया जायेगा. सेमेस्टर सिस्टम के लागू होने के बाद 9वीं और 10वीं के सिलेबस भी चेंज हो जायेगा.
- एनसीइआरटी तैयार कर रहा नया सिलेबस
सेमेस्टर सिस्टम के लागू होेने के बाद छह महीने का सिलेबस तैयार किया जायेगा. इसको लेकर एनसीइआरटी ने भी सिलेबस का रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है. सीबीएसइ की माने तो 2017 से स्कूली शिक्षा में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जायेगा. ज्ञात हो कि अभी कोई भी सिलेबस साल भर के लिए बनाया जाता है, लेकिन सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के बाद सिलेबस बस छह महीने के लिए बनाया जायेगा.
- हाई स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन तक सेमेस्टर
2017 में 9वीं और 10वीं में सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के बाद इसे प्लस टू में भी लागू किया जायेगा. इसके बाद स्कूल शिक्षा लेकर हायर एजुकेशन तक सेमेस्टर सिस्टम पर ही एजुकेशन व्यवस्था हो जायेगा. यूजीसी के गाइड लाइन के अनुसार हायर एजुकेशन में सभी विवि में सेमेस्टर सिस्टम लागू है. ऐसे में स्टूडेंट को उच्च शिक्षा लेने में कठिनाई होती है. सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के बाद एक जैसी व्यवस्था हो जायेगी.
- 9वीं और 10वीं में सीसीइ है लागू
सीबीएसइ स्कूलों में फिलहाल ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया गया है. 2008 में सीबीएसइ से सीसीइ सिस्टम को अपने यहां लागू किया था. इसी के तहत ग्रेडिंग सिस्टम पर 9वीं और 10वीं बोर्ड के एग्जाम लिये गये थे. इसी दौरान सीबीएइ से बोर्ड परीक्षा को आप्सनल बना दिया था. स्कूल बोर्ड की शुरूआत की गयी थी. सीसीइ सिस्टम के तहत भी 9वीं और 10वीं में साल में दो बार परीक्षा ली जाती है. एसए-वन की परीक्षा जहां सितंबर में वहीं एसए-टू की परीक्षा मार्च में ली जाती है.
कोट
सेमेस्टर सिस्टम बहुत ही अच्छा होता है. हायर एजुकेशन में पहले से ही सेमेस्टर सिस्टम लागू है. बोर्ड लेवल पर सेमेस्टर सिस्टम लागू होने से स्टूडेंट को हायर एजुकेशन में दिक्कतें नहीं होगी.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ
सेमेस्टर सिस्टम से स्टूडेंट को फायदा होगा. छह महीने के सिलेबस होने से स्टूडेंट का पूरा फोकस पढ़ाई पर रहेगा. साल भर के सिलेबस होने से पढ़ाई के प्रति स्टूडेंट का फोकस अधिक नहीं कर पाते है.
एफ हसन, सिटी कोर्डिनेटर, आइसीएसइ
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment