Sunday, January 10, 2016

सीबीएसइ के खेल कैलेंडर में अब कबड्डी और बॉक्सिंग भी शामिल

 खेल को लेकर सीबीसइ ने बजट किया तीन गुणा

रिंकू झा, पटनासेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की ओर से 2015-16 सत्र में खेल कैलेंडर के फाॅर्मेट को चेंज कर दिया गया है. नया खेल कैंलेंडर स्कूलों को जल्द भेजा जायेगा. पहले जहां सीबीएसइ स्कूलों में ब्वॉयज और गर्ल्स के इवेंट एक ही जगह होते थे, अब ये इवेंट्स अलग-अलग जगहों पर होंगे. 2014-15 के शैक्षणिक सत्र में सीबीएसइ स्कूलों में 172 वेन्यू पर गेम्स करवाये गये थे. लेकिन इस बार 2015-16 सत्र में 340 गेम्स सीबीएसइ स्कूलों में करवाये जायेंगे.
- कबड्डी और बॉक्सिंग भी जुड़ा खेल में सीबीएसइ स्कूलों में अब बॉक्सिंग और कबड्डी भी खेला जायेगा. 2015-16 सत्र से सीबीएसइ इन दोनों गेम को खेल कैलेंडर में शामिल किया है. नये सत्र से फिटनेस टेस्ट के फार्मेट को भी चेंज कर दिया गया है. अब तक स्कूल अपने नियम के अनुसार स्टूडेंट का फिटनेस टेस्ट लेता रहा है. लेकिन सीबीएसइ के फिटनेस टेस्ट में शामिल होने के बाद ही स्टूडेंट खेल में शामिल हो पायेंगे.
- तीन गुणा हुआ खेल बजट गेम्स की संख्या बढ़ने के साथ सीबीएसइ ने इस सत्र से खेल पर बजट भी बढ़ा दिया है. स्कूल के सारे गेम्स के बजट पर तीन गुणा कर दिया गया है. अभी तक सीबीएसइ हर साल खेल पर तीन करोड़ रूपये खर्च करता रहा है. लेकिन इस सत्र से तीन करोड़ से तीन गुणा गेम्स पर खर्च होगा. सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों से लिस्ट मांगी है.
- कॉमन यूनिक आइडी होगा शुरू नये शैक्षणिक सत्र से स्टूडेंट के लिए कॉमन यूनीक आइडी भी शुरू किया जायेगा. अभी तक सीबीएसइ हर एक बच्चे का एक आइडी देता रहा है, जिसमें उसका पूरा रिकार्ड रहता था. खेल के लिए स्टूडेंट को अलग से एक आइडी दिया जाता था. अब इन स्टूडेंट की आइडी और खेल वाला आइडी दोनों को मिला कर एक काॅमर्स यूनिक आइडी बनाया जायेगा. इस कॉमन यूनिक आइडी के माध्यम से स्टूडेंट की शैक्षणिक और खेल दोनों का रिकार्ड रखा जायेगा. इसे ऑन लाइन भी देखा जा सकेगा.
कोटखेल कैलेंडर कई सालो के बाद चेंज किया गया है. इससे खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. फिटनेस टेस्ट को भी अलग कर दिया गया है. अब फिटनेस टेस्ट में पास होने के बाद ही खेल में बच्चे शामिल हो पायेंगे.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ \\B

No comments:

Post a Comment