Friday, January 15, 2016

डीइओ की लापरवाही, झेल रहा बिहार बोर्ड

- समय सीमा पर नहीं करते जिला पदाधिकारी काम, शिक्षा विभाग पत्र लिखने की तैयारी में समिति

संवाददाता, पटनाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के सारे काम जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से होता है. ऐसे में समय पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सारा काम करके समिति को सौंप देना, काफी महत्वपूर्ण रहता है. लेकिन प्रदेश भर के कई डीइओ के द्वारा समय पर काम नहीं करने के कारण समिति को काफी परेशानी होती है. इसको लेकर अब समिति शिक्षा विभाग को पत्र लिखने की तैयारी कर रहा है.
- नहीं दिया अब तक परीक्षा सेंटर की जानकारी समिति द्वारा तमाम जिलों से परीक्षा सेंटर की जानकारी मांगी गयी थी. इसके लिए 19 दिसंबर तक का समय समिति ने दिया था. लेकिन इस अवधि में 10 से 15 जिलों से ही परीक्षा सेंटर की सूची बोर्ड को सौंपी. इसके बाद बोर्ड ने तिथि बढ़ा कर 30 दिसंबर किया. इसके बाद भी सभी जिलों से परीक्षा सेंटर की सूची नहीं आयी. अब जनवरी का तीसरा सप्ताह होने जा रहा है. ऐसे में वैशाली और मुजफ्फरपुर से परीक्षा सेंटर की लिस्ट नहीं आयी है. इसके अलावा रजिस्ट्रेशन की चेक लिस्ट भी इन जिलों में फंसा हुआ है.
- रजिस्ट्रेशन से लेकर रिजल्ट तक डीइओ द्वारा मैट्रिक और इंटर के रजिस्ट्रेशन से लेकर रिजल्ट तक में डीइओ माध्यम बनते है. स्कूल- कॉलेजों और समिति के बीच डीइओ ऑफिस कड़ी का काम करता है. सारे कामों के लिए समिति एक समय सीमा देती है. इस बीच स्कूल कॉलेज से काम संपन्न होकर डीइओ को समिति को सौंप देना होता है.
- साल भर के काम पर दिया जायेगा पुरस्कार वैसे तो समिति की ओर से हर साल तीन दिसंबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित किया जाता है. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को कदाचार मुक्त करवाने पर डीइओ को तीन दिसंबर को सम्मानित किया जाता है. लेकिन 2015 से समिति एक विशेष पुरस्कार से प्रदेश भर के डीइओ को सम्मानित करने की योजना बना रही है. इसमें उन डीइओ को चुना जायेगा जो समिति के किसी भी काम को समय पर देते है. इसके लिए समिति की ओर से मॉनिटरिंग की जायेगी. साल भर के काम के लेखा जोखा के बाद डीइओ को चुना जायेगा.
कोटकई जिला कार्यालय से समय पर काम नहीं किया जाता है. इससे समिति को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. जिला शिक्षा कार्यालय को समय पर सारा काम करना चाहिए. इस बात को हम अब शिक्षा विभाग की बैठक में रखेंगे.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति \\B

No comments:

Post a Comment