Saturday, January 9, 2016

पुलिस संरक्षण में होगी इस बार की मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

- 11 जनवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी राज्यस्तरीय बैठक

- सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के मुद्दे पर होगी चर्चासंवाददाता, पटना
मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. हर सेंटर पर परीक्षार्थी की संख्या के अनुसार पुलिस बल को लगाया जायेगा. इसको लेकर 11 जनवरी को मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डीएस गंगवार, डीजीपी पीके ठाकुर और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह सहित संबंधित कई अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में पुलिस बल की संख्या और ड्यूटी का निर्धारण होगा. ज्ञात हो कि अभी तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में होमगार्ड को तैनात किया जाता रहा है. लेकिन कदाचार मुक्त परीक्षा लेने के लिए इस बार जिला पुलिस बल को लगाया जायेगा. - सेंटर के चारों ओर होगी पुलिस की नियुक्ति
हर सेेंटर पर मुख्य द्वार के अलावा सेंटर के आगे और पीछे भी पुलिस बल को लगाया जायेगा. जिससे कहीं से भी कदाचार की कोई गुंजाइश न बन सके. इस बार सेंटर के आसपास से अभिभावकों को भी दूर रखा जायेगा. परीक्षा शुरू होने के बाद आस पास से अभिभावकों को भी हटा दिया जायेगा. तमाम अभिभावक सेंटर से 50 फीट दूर ही खड़े हो सकेंगे. इसके लिए सेंटर के चारों ओर पुलिस बल को लगाया जायेगा. - केंद्राधीक्षक पर होगी कार्रवाई
किसी सेंटर पर अगर कदाचार या चोरी करते हुए परीक्षार्थी पकड़े गये तो केंद्राधीक्षक इसके लिए दोषी माने जायेंगे. अभी तक केवल परीक्षार्थी को ही कदाचार के लिए एक्सपेल्ड किया जाता रहा है. लेकिन इस बार केंद्राधीक्षक पर भी कार्रवाई की जायेगी. कार्रवाई के तौर पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इसके अलावा अगर किसी सेंटर पर कमरे विशेष में चोरी हो रही होगी तो ऐसे में वीक्षक पर भी कार्रवाई होगी. ऐसे शिक्षक की नौकरी भी जा सकती है.
कोट
इस बार कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर हम अभी से सतर्कता बरत रहे है. छात्र और अभिभावक के अलावा इस बार केंदाधीक्षक और वीक्षक पर भी कार्रवाई होगी. हर सेंटर पर पुलिस बस लगाये जायेंगे. हरिहर नाथ झा, सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति \\B

No comments:

Post a Comment