Monday, July 6, 2015

स्टूडेंट्स के आविष्कार को सीबीएसइ देगा नया आयाम

- 9 जुलाई को तमाम सीबीएसइ स्कूलों में होगा इसका आयोजन
संवाददाता, पटना
स्टूडेंट्स के आविष्कार को अब सीबीएसइ ने नया रूप देने के बारे में सोचा हैं. जो भी स्टूडेंट्स अपने स्तर से कुछ इनोवेशन या आविष्कार करते हैं, उन्हें सीबीएसइ आगे बढ़ने में मदद करेगा. यह मौका सीबीएसइ स्कूल के तमाम क्लास के स्टूडेंट्स को मिलेगा. बोर्ड के अनुसार प्रायमरी (क्लास वन से पांचवी), मीडिल (क्लास छठी से आठवीं) और सेकेंडरी (क्लास 9वीं से 12वीं) क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए आविष्कार क्विज सीरीज की शुरुआत की जा रही है. इसका आयोजन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत लिया जायेगा.
- फस्र्ट स्टेट स्कूल में और फाइनल लेगा सीबीएसइ
छह से 18 साल तक के स्टूडेंट्स इसमें शामिल होंगे. इसमें साइंस, मैथेमेटिक्स और टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने ऑब्जरवेशन, एक्सपेरिमेंट्स आदि पर अपने सोच को मॉडल और ड्राइंग के रूप में डाल सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स क्लास रूम स्टडी या बाहर के किसी एक्टिविटी को भी शामिल कर सकते हैं. इस क्विज कांटेस्ट का फस्र्ट स्टेज का आयोजन स्कूल कैंपस में ही किया जायेगा. 9 जुलाई को आयोजित इस क्विज कांटेस्ट से स्कूल हर केटेगरी में स्टूडेंट्स का सेलेक्शन करेगा. इसके बाद 23 जुलाई को सीबीएसइ की ओर से ऑन लाइन आविष्कार क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया हैं.

क्विज संबंधित जानकारी
- क्लास वन से 12वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल होंगे
- सीबीएसइ स्कूल के ही स्टूडेंट्स इसमें शामिल होगे
- फेस टू फेस कांपिटिशन स्कूल में और ऑन लाइन सीबीएसइ द्वारा लिया जायेगा
- कांपिटिशन का माध्मय हिंदी और इंगलिश दोनों होगा
- हर केटेगरी से 10 बच्चे चुने जायेंगे.  प्रायमरी से 10, मीडिल से 10 और सेकेंडरी से भी 10 बच्चे का सेलेक्शन होगा
- हर विनर को 25 सौ रुपये इनाम के रूप में मिलेगा

कोट
टैलेंटेड स्टूडेंट्स को खोजने के लिए सीबीएसइ की यह योजना है. स्कूल स्तर पर स्टूडेंट्स कई ऐसे आविष्कार या इनोवेशन करते हैं जिसको बढ़ावा देने से स्टूडेंट्स को दिशा मिलेगी. जो भी स्टूडेंट्स इसमें आगे बढ़ेंगे, उन्हें सीबीएसइ की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा.
डीटी सुदर्शन राव, एकेडेमिक एंड ट्रेनिंग, सीबीएसइ

No comments:

Post a Comment