- परीक्षा शुरू होने का समय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का एक ही हैं समय
संवाददाता, पटना
ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल एंट्रांस टेस्ट (एआइपीएमटी) की परीक्षा 25 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित की जायेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पटना और मुजफ्फरपुर का दौरा 25 जुलाई को हैं. ऐसे मे ंपरीक्षा सेंटर पर पहुंचना और परीक्षा में शामिल होना, यह दोनों ही एआइपीएमटी देने वाले अभ्यर्थी के लिए कठिन होगा. एक तरफ जहां परीक्षार्थी सीबीएसइ द्वारा जारी गाइड लाइन से परेशान हो रहें हैं. वहीं परीक्षा के दिन (25 जुलाई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पटना के परीक्षार्थी के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना कठिन हो जायेगा. प्रधानमंत्री के आने के कारण बेली रोड के साथ गांधी मैदान का एरिया भी कई घंटे तक बंद कर दिया जायेगा. इससे परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थी को पैदल भी जाना पड़ सकता है .
- कई परीक्षा केंद्र तक पहुंचना होगा कठिन
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर दिन के 1.30 बजे तक हैं. इसी बीच एआइपीएमटी की परीक्षा भी आयोजित की जायेगी. ऐसे में उन परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थी को सवारी नहीं मिलेगी जिस ओर से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा. जिन अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र बेली रोड स्थिति स्कूलों में होगा तो उन्हें पैदल ही परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ सकता हैं. ऐसे में उन्हें दो से तीन घंटा अधिक समय लेकर चलना होगा.
- पटना में बनाये गये 39 परीक्षा केंद्र
देश भर में ली गयी इस परीक्षा के लिए पटना में 39 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. पूरे बिहार में पटना के अलावा मुजफ्फरपुर और गया में एआइपीएमटी की परीक्षा आयोजित की जायेगी. मुजफ्फरपुर में 20 और गया में 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. पूरे बिहार से लगभग 50 हजार परीक्षार्थी एआइपीएमटी की परीक्षा में शामिल होगें. इसमें पटना से लगभग 30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. एक पाली में ली गयी परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक चलेगी. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ दो फोटो लाना हैं. परीक्षा में उत्तर देने के लिए स्पेशल पेन सीबीएसइ द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा.
ये परीक्षा केंद्र तक पहुंचना होगा कठिन
- केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड, डीएवी बीएसइबी, चिल्ड्रेन हेवेन एकेडमी, बी डी पब्लिक स्कूल, क्राइस्ट चर्च, जीसस एंड मेरी, केंद्रीय विद्यालय दानापुर, खगौल
इस एरिया के अभ्यर्थी रखें ध्यान
1. अनिसाबाद, फुलवारी सरीफ, गर्दनीबाग एरिया - इन एरिया में रहने वाले परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र अगर गांधी मैदान या पटना सिटी की तरफ हो तो उन्हें चार से पांच घंटा पहले ही परीक्षा शुरू होने के पहले निकलना होगा. क्योंकि बेली रोड से गांधी मैदान तक सवारी नहीं मिलेगा तो उन्हें पैदल भी चलना पड़ सकता हैं
2. पटना सिटी, गुलजारबाग - इन एरिया के अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र अगर दानापुर, खगौल आदि की तरफ हो तो अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने के चार घंटे पहले ही सेंटर पर पहुंचना होगा. ऐसे अभ्यर्थी को गांधी मैदान एरिया की तरफ से बेली रोड होते हुए दानापुर नहीं जाना चाहिए. अभ्यर्थी को कंकड़बाग रूट होते हुए पटना रेलवे स्टेशन आकर बेली रोड का रूट पकड़ने से फायदा होगा.
3. पहाड़ी, दिदारगंज, बंकाघाट, कच्ची दरगाह, जेठली, फतुहा - इन एरिया के परीक्षार्थी को पटना आने के लिए ऑटो और बस का ही आप्सर हैं. ऐसे अभ्यर्थी को बेली रोड आने के लिए मीठापुर बस स्टैंड से पटना रेलवे स्टेशन होते हुए बेली रोड की तरफ आना चाहिए.
4. पटना से बाहर के अभ्यर्थी - पटना के बाहर रहने वाले अभ्यर्थी को एक दिन पहले ही पटना आ जाना चाहिए. परीक्षा केंद्र के पास ही रहने से फायदा होगा.
अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल
- बाहर से आने वाले अभ्यर्थी रखें समय का ख्याल
- एक दिन पहले ही पटना पहुंच जायें
- परीक्षा केंद्र के पास में ही रहने का इंतजाम करें
- परीक्षा केंद्र पर 7 बजे सुबह ही पहुंच जाना चाहिए
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के अलावा कुछ भी साथ नहीं ले कर जाना हैं
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में रखें इन बातों का ख्याल
- परीक्षा शुरू होने के तीन घंटे पहले पहुंचने का रखें ख्याल
- एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र पर जाकर विजिट कर ले
- परीक्षा केंद्र पर जाने का रूट अच्छे से किसी अनुभवी से पूछे ले
- केंद्र तक जाने के लिए कौन सी सवारी जायेगी, इसका भी पता लगा ले
कोट
जिन अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र उन रास्तें में आते हैं जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा. ऐसे अभ्यर्थी को सेंटर पर पहले पहुंच जाना चाहिए. क्योंकि इस बार देरी से सेंटर पर पहुंचने वाले अभ्यर्थी के लिए कोई छूट नहीं दिया जायेगा. इसके लिए सीबीएसइ ने पहले ही गाइड लाइन जारी कर दिया हैं.
जी जे गॉल्स्टॉन, सिटी को-ऑडिनेटर, सीबीएसइ

No comments:
Post a Comment