- गैंग रेप में शामिल दो लोगों को किया गया गिरफ्तार, भेजे गये जेल
संवाददाता, पटना
बाढ़ से लड़की को बहला कर राजगीर ले जाया गया. राजगीर में लड़की को चिम्नी भट्ठा में रखा गया. फिर चार लोगों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के छह दिनों के बाद लड़की ने अपनी आपबीती पुलिस के सामने रखीं. महिला थाना में लड़की का बयान दर्ज किया गया. लड़की के मेडिकल जांच, कपड़े की जांच और डीएनए टेस्ट ने लड़की के साथ रेप की घटना की पुष्टि कर दी हैं. पुलिस ने पीड़िता से जो बयान लिया हैं उसके अनुसार शुक्रवार 26 जून को बाढ़ बाजार की रहने वाली रोशनी (बदला हुआ नाम) बाढ़ स्टेशन पहुंची. प्रेमी के साथ भाग कर शादी करने की योजना से रोशनी घर से निकली. बाढ़ स्टेशन पर प्रेमी का इंतजार कर रही थी. तभी रोशनी ने पिता को स्टेशन पर देखा. इससे रोशनी डर गयी. वो स्टेशन के अंदर में जाकर छिप गयी. तभी 45 वर्षीय उमेश सिंह नाम का एक आदमी उसके पास आया. रोशनी उसके मोबाइल से प्रेमी से बात की. इसके बाद उमेश सिंह रोशनी को बहला फुसला कर राजगीर ले गया. राजगीर का मूल निवासी उमेश सिंह अपने कुछ साथी को बुला कर लायें और सभी ने मिलकर रोशनी के साथ दुष्कर्म किया.
- बख्तियारपुर वाली ट्रेन में बैठा दिया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की घटना होने के बाद रोशनी को राजगीर में बख्तियारपुर वाली ट्रेन में बैठा दिया. ट्रेन से पीड़िता राजेंद्रनगर स्टेशन पहुंच गयी. दो दिनों से भूखी प्यारी पीड़िता स्टेशन से राजेंद्र नगर रोड नंबर छह में पहुंची. इसके बाद कदमकुंआ की पुलिस ने पीड़िता को महिला थाना तक पहुंचाया. इस घटना के मामले में पुलिस ने घटना के दूसरे ही दिन पीड़िता के प्रेमी को बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
- दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो की हो रही तलाश
इसके बाद और नामजद की तलाश पुलिस करने लगी. मंगलवार को पुलिस ने दो लोग मनोज कुमार (चिम्नी भट्ठी का मालिक) और उमेश सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस को चिम्नी भट्ठी का मुंशी कैलाश यादव के साथ एक और अज्ञात व्यक्ति की तलाश हैं. इस संबंध में विकास वैभव ने बताया कि गैंग रेप की घटना की पुष्टि हो गयी हैं. चार लोगों ने मिलकर लड़की के साथ गैंग रेप किया था. इसमें से दो मनोज कुमार और उमेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया हैं.

No comments:
Post a Comment