Wednesday, July 8, 2015

स्कूल की हरियाली दिलायेगा 3 लाख का इनाम

- केंद्रीय विद्यालय संगठन से स्टूडेंट्स को दिया इनाम का ऑफर
संवाददाता, पटना
जो जितना पौधा लगायेगा, वो उतना अधिक इनाम का हकदार होगा. स्कूल की हरियाली अब स्कूल के माली और गार्ड के उपर नहीं है, बल्कि स्कूल के स्टूडेंट्स के उपर होगी. जिस स्कूल के स्टूडेंट्स स्कूल कैंपस की हरियाली पर जितना अधिक ध्यान देंगे, उनके स्कूल का नाम देश स्तर पर सामने आयेगा और इनाम भी मिलेगा. जी हां, केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से यह हरियाली मिशन की शुरुआत की गयी हैं. हरियाली मिशन में अब केंद्रीय विद्यालय के तमाम स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इसको लेकर केवीएस की ओर से तमाम केंद्रीय विद्यालय को सूचना भेज दी गयी हैं. ग्रीन योअर स्कूल कांटेस्ट-2015 की शुरुआत हर केंद्रीय विद्यालय में लागू किया जायेगा.
- देश भर से तीन विजेता को जायेगा चूना
केवीएस के अनुसार इस कांटेस्ट में हर क्लास के स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इस कांटेस्ट में जो भी स्टूडेंट्स शामिल होंगे, उन्हें अपने विद्यालय स्तर पर हरियाली मिशन से जुड़ना होगा. स्कूल कैंपस में हरियाली में योगदान देना होगा. स्कूल स्तर पर स्टूडेंट्स का चुनाव स्कूल के प्रिंसिपल करेंगे. हर स्कूलों से स्टूडेंट्स का नाम केवीएस के पास जायेगा. इसके बाद केवीएस की ओर से देश भर से तीन स्टूडेंट्स को चुना जायेगा. फस्र्ट प्राइज के  रूप में 3.5 लाख रुपये मिलेंगे. सेकेंड प्राइज 2.5 लाख और थर्ड प्राइज 1.5 लाख रुपये मिलेंगे. इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय बेली रोड के प्रिंसिपल एस बलबन ने बताया कि यह काफी अच्छा प्रयास हैं. संगठन की ओर से सूचना हमारे पास आ गयी हैं. जो भी स्टूडेंट्स इसमें शामिल होना चाह रहें होंगे, विद्यालय उनकी मदद करेगा. इससे 

No comments:

Post a Comment