- 35 परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थी की परीक्षा होगी अब पटना में
- 39 परीक्षा केंद्र पर 30 हजार 6 सौ परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
संवाददाता, पटना
ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल एंट्रांस टेस्ट (एआइपीएमटी) अब केवल पटना में बने परीक्षा केंद्र पर ही लिया जायेगा. पहले से निर्धारित मुजफ्फरपुर और गया परीक्षा केंद्र को सीबीएसइ ने कैंसिल कर दिया हैं. ज्ञात हो कि 3 मई को आयोजित एआइपीएमटी में पूरे बिहार में पटना के अलावा गया में 15 परीक्षा केंद्र और मुजफ्फरपुर में 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इन परीक्षा केंद्र पर लगभग 10 हजार परीक्षार्थी ने परीक्षा भी दिया था. लेकिन इन 35 परीक्षा केंद्र को कैंसिल कर दिया गया हैं. अब कैंसिल 35 परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थी की परीक्षा पटना के 39 परीक्षा केंद्र पर लिया जायेगा. सीबीएसइ के द्वारा इसकी सूचना तमाम परीक्षा केंद्र के सेंट्रल सुप्रीटेडेंट को दे दिया गया है. पूरे बिहार के उन परीक्षार्थी के लिए काफी मुश्किल बढ़ गया हैं जिनका परीक्षा केंद्र गया और मुजफ्फरपुर दिया गया था.
- 7.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की होगी चुनौती
सेंटर चेंज होने से अभ्यर्थी के लिए सेंटर पर 7.30 बजे पहुंचने की चुनौती होगी. सीबीएसइ के निर्देश के अनुसार हर अभ्यर्थी को सुबह 7.30 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना हैं. ऐसे में जिन अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र पहले से निर्धारित मुजफ्फरपुर और गया में था, उन्हें अब पटना आना होगा. पटना आना अब अभ्यर्थी के लिए चुनौती पूर्ण होगा. इससे अभ्यर्थी का खर्च के साथ सेंटर पर समय से पहुंचने का मेंटर टेंशन भी काफी होगा. सीबीएसइ ने स्पष्ट कर दिया हैं कि अंतिम समय 9.30 रखा गया हैं. अगर इस बीच अभ्यर्थी नहीं पहुंचेगे तो उन्हें परीक्षा नही देने दिया जायेगा. ज्ञात हो कि 3 मई को आयोजित एआइपीएमटी की परीक्षा में 74 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे.
- पटना जोन में 42 हजार 618 परीक्षार्थी देंगे एआइपीएमटी
पटना जोन (बिहार और झारखंड) में तीन परीक्षा केंद्र पर एआइपीएमटी लिया जायेगा. इसमें बिहार में एक परीक्षा केंद्र पटना में बनाया गया हैं. वहीं झारखंड में रांची और बोकारो में परीक्षा केंद्र बनाया गया गया. पूरे बिहार से 30 हजार 600 परीक्षार्थी एआइपीएमटी में शामिल होंगे. इसके लिए 39 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. वहीं झारखंड में 12 हजार 18 परीक्षार्थी एआइपीएमटी में शामिल होंगे. इसके लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें रांची में 9 परीक्षा केंद्र और बोकारो में 8 परीक्षा केंद पर परीक्षा ली जायेगी. बिहार में गया और मुजफ्फरपुर के परीक्षा केंद्र पर कैंसिल कर दिया गया हैं. अब सारे अभ्यर्थी को पटना आकर ही परीक्षा देना होगा. परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित की जायेगी. एआइपीएमटी की तैयारी को लेकर रेडियेंट इंटरनेशनल स्कूल शुक्रवार को एक बैठक आयोजित किया गया. बैठक में 39 परीक्षा केंद्र के सेंट्रल सुप्रीटेंडेंट शामिल हुए.
सेंटर कैंसिल करने के सीबीएसइ की दलील
- सेंटर कम होने से परीक्षा को कदाचार मुक्त आयोजित करने में मदद मिलेगी
- एक सेंटर अधिक सुरक्षा अच्छे से दी जा सकती हैं
- कम सेंटर पर अधिक से अधिक सीबीएसइ के आब्जर्वर लगाये जा सकेंगे
- जैमर, बग डिटेक्टर को कम से कम सेंटर पर अधिक से अधिक देने से सहूलियत होगी
- आब्जर्वर द्वारा अभ्यर्थी पर नजर रखना आसान होगा
- दीवार घड़ी अब 39 परीक्षा केंद्र के परीक्षा हॉल में ही लगाये जायेंगे
इन चीजों के साथ आयें परीक्षा केंद्र पर
- एडमिट कार्ड
- पोस्टकार्ड साइज एक फोटो ग्राफ. इसे एडमिट कार्ड पर चिपकाना हैं
- एक पासपोर्ट साइज फोटाग्राफ. इसे एटेंडेस सीट पर लगाया जायेगा
एग्जामिनेशन सेंटर पर होगी यह व्यवस्था
- एग्जाम देने के लिए पेन सीबीएसइ द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा
- हर परीक्षा हॉल में दीवार घड़ी सीबीएसइ द्वारा लगाया गया हैं
- हर आधे घंटे पर वेल रिंग बजाया जायेगा. इससे समय का अंदाजा अभ्यर्थी को लगता रहेगा
- परीक्षा केंद्र पर 7.30 बजे पहुंच जायें. बग डिटेक्टर से जांच होगी
- परीक्षा केंद्र के हर क्लास रूम के बाहर जैमर लगी रहेगी.जो हर पल की रिकॉडिंग अभ्यर्थी का करेगा
- परीक्षा देते समय पीने के पानी की पूरी व्यवस्था रहेगी.
- अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान हॉल ने निकलने की इजाजत नहीं होगी
- अभ्यर्थी के एग्जामिनेशन सेंटर पर इंट्री के साथ परीक्षा देते हुए हर एक पल की वीडियो रिकॉडिंग की जायेगी
पटना जोन
बिहार
कुल अभ्यर्थी - 30 हजार 600
परीक्षा केंद्र - पटना
कुल परीक्षा कंद्र - 39
कोट
एआइपीएमटी को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी हैं. हर परीक्षा केंद्र के हर क्लास रूम के बाहर जैमर लगाया जायेगा. इसके अलावा हर अभ्यर्थी की विडियो रिकॉडिंग भी की जायेगी. सुरक्षा को लेकर पूरा इंतजाम किया गया हैं. बस परीक्षार्थी बताये गये समय के अनुसार 7.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जायें.
डा. सैयम भारद्वाज, ज्वाइंट सेक्रेटरी और ओएसडी, एआइपीएमटी

No comments:
Post a Comment