Monday, July 6, 2015

बिहार सहित देश भर के 28 बोर्डो की गलती के कारण परसेंटाइल में हुई देरी, मिली चेतावनी

- सीबीएसइ ने ऑल इंडिया रैंक लेट की वजह 28 बोर्ड को माना
- तमाम बोर्ड को सीबीएसइ भेजेगा नोटिस
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) पर्सेटाइल में देरी का कारण उन 28 स्टेट बोर्ड को बताया हैं जिन्होंने समय पर पर्सेटाइल की लिस्ट जारी नहीं किया. इसके लिए बोर्ड अब उन तमाम स्टेट बोर्ड का नोटिस देने जा रही हैं. जिसके कारण पर्सेटाइल भेजने में देरी हुई हैं. सीबीएसइ की माने तो तमाम स्टेट बोर्ड को 12वीं के रिजल्ट 30 मई तक निकाल देने का निर्देश पहले ही दे दिया गया था. इसके बावजूद कई स्टेट बोर्ड ने रिजल्ट जून में निकाला. इतना ही नहीं रिजल्ट निकालने के बाद मार्क्‍स का पर्सेटाइल लिस्ट की सीडी हर स्टेट बोर्ड सीबीएसइ के पास 25 जून तक भेज देना होता हैं. लेकिन इस नियम को भी कई स्टेट ने नहीं माना था. इसकी वजह से ही इस बार भी 2014 की तरह पर्सेटाइल निकालने में देरी हुई.
पर्सेटाइल बोर्ड डिसाइड करेगा ना कि सीबीएसइ
सीबीएसइ के अनुसार कई स्टेट बोर्ड ने 2015 के रिजल्ट की सीडी ही केवल सीबीएसइ के पास भेज दिया था. इससे बोर्ड को काफी परेशानी उठानी पड़ी. दुबारा इन तमाम बोर्ड को रिमाइंडर भेजा गया, फिर जाकर स्टेट बोर्ड ने पर्सेटाइल की जानकारी सीबीएसइ के पास भेजा गया. इस प्रक्रिया में कई दिन की देरी हो गयी. इसके बाद सीबीएसइ ने ऑल इंडिया रैंक के लिए लिस्ट जारी किया. सीबीएसइ ने अपने निर्देश में कहा है कि हर स्टेट बोर्ड खुद ही पर्सेटाइल निकालेगा. पर्सेटाइल निकालने के बाद ही स्टेट बोर्ड सीबीएसइ के पास सीडी भेजगा.
सीबीएसइ के पास हर साल लेट आता हैं पर्सेटाइल
सीबीएसइ की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कई स्टेट बोर्ड पर्सेटाइल भेजने में हर साल देरी करता हैं. इस कारण ऑल इंडिया रैंक के लिए सीबीएसइ के पास से डाटा भेजने में देरी हो जाती है . 2014 सत्र में भी बिहार सहित कई स्टेट बोर्ड ने सीबीएसइ के पास 12वीं के रिजल्ट का पर्सेटाइल देरी से सीबीएसइ के पास भेजा था. इस कारण चार दिन देरी से ऑल इंडिया रैंक निकाला जा सका था.
बिहार बोर्ड ने 27 जून को भेजा था पर्सेटाइल की लिस्ट
बिहार बोर्ड का इंटर साइंस का रिजल्ट भले 20 मई को निकाल दिया गया था. लेकिन पर्सेटाइल भेजने में बोर्ड ने काफी देरी कर दिया. पहले तो जानकारी के अभाव में बोर्ड ने बस रिजल्ट की लिस्ट और सीडी सीबीएसइ के उपलब्ध करवाया. लेकिन सीबीएसइ के रिमाइंड भेजने के बाद दुबारा पर्सेटाइल लिस्ट तैयार किया गया. इसे भेजने में बिहार बोर्ड को 15 दिनों से अधिक का समय लग गया. 27 जून को बिहार बोर्ड के इंटर साइंस का रिजल्ट सीबीएसइ के पास भेजा गया.
इन कुछ स्टेट बोर्ड ने भेजा देरी से पर्सेटाइल लिस्ट
बिहार, आसाम, गोवा, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटका, केरला आदि और कई स्टेट इसमें शामिल हैं. 

No comments:

Post a Comment