- मुजफ्फरपुर दुरदर्शन के प्रोग्राम हेड के उपर यौन शोषण प्रताड़ना का लगाया गया आरोप
संवाददाता, पटना
यौन संबंध के लिए लड़की तैयार नहीं हुई तो उसके साथ यौन शोषण का प्रताड़ना किया गया. उसके साथ गाली गलौच की गयी. इसके बाद भी लड़की तैयार नहीं हुई तो उसे नौकरी ने ही निकाल दिया गया. 26 जनवरी 2015 से लड़की अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहीं हैं, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला. महिला थाना से लेकर पीड़िता ने दुरदर्शन के सेक्सुल हेरेसमेंट सेल के पास भी न्याय के लिए गयी, लेकिन अभी भी न्याय के लिए भटक रही हैं. आज थक हार कर पीड़िता अपनी कहानी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रखने को मजबूर हो रही हैं. यह बात लोक स्वतंत्र संगठन की मेंबर और दुरदर्शन मुजफ्फरपुर की सेक्सुल हेरेसमेंट की मेंबर डा. मंजू सिन्हा ने कहीं. पटना स्थित होटल चाणक्या में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डा. मंजू सिन्हा ने कहा कि पीड़िता पिछले एक साल से दुरदर्शन मुजफ्फरपुर में ट्रेनिंग के तौर पर काम कर रही थी. लेकिन एक दिन अचानक प्रोग्राम हेड नवीन कुमार प्रसाद ने उसे कंप्रोमाइज (यौन संबंध) करने को कहा. लेकिन पीड़िता तैयार नहीं हुई. इसके बाद कई दिनों तक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार होता रहा. लेकिन फिर भी जब लड़की नहीं मानी तो उसे नौकरी से ही निकाल दिया गया. मूल रूप से खगड़िया की रहने वाली पीड़िता के बारे में डा. मंजू ने बताया कि नवीन कुमार प्रसाद और उनके सहयोगी रजनीश रंजन को दुरदर्शन सेक्सुल हेरेसमेंट समिति के पास बुलाया गया. लेकिन दोनों ने पीड़िता के आरोप को गलत बताया.
कमिटी की ओर से इस मामले की जांच की गयी. प्राप्त तथ्यों के बारे में डा. मंजू ने बताया कि नवीन कुमार प्रसाद के उपर पटना दुरदर्शन में भी ऐसी घटना घट चुकी हैं. इसी से नवीन कुमार का ट्रांसफर मुजफ्फरपुर दुरदर्शन में किया गया. जांच में नवीन कुमार को जिम्मेवार ठहराया गया हैं. सभी साक्ष्य और पीड़िता के बयान से साबित हैं कि नवीन कुमार प्रसाद ने पीड़िता के साथ यौन शोषण किया है . ऐसे में नवीन कुमार और उनके सहयोगी रजनीश रंजन को जल्द से जल्द उनके पद से हटाया जायें. कार्यस्थल पर यौन शोषण के आरोप में कठोर सजा दी जायें. अगर पद से नहीं हटाया जाता है तो नवीन कुमार का ट्रांसफर पूर्वोत्तर भारत में कर दिया जायें. डा. मंजू ने बताया कि इन तमाम बातों की जानकारी दुरदर्शन केंद्र मुजफ्फरपुर के उप निदेशक आर एम मिश्र को भी दे दिया गया हैं. इसके अलावा इसकी जानकारी दिल्ली महिला थाना और पटना महिला थाना के पास भी भेजा गया हैं.
कोट
मेरे उपर लगाया गया सारा आरोप गलत है. वो लड़की अच्छा काम नहीं कर रही थी. इस कारण उसे हटाया गया था. वो अच्छा काम नहीं कर रही थी. उसके प्रोग्राम को हमने कई सुधार किया. गड़बड़ी को सही करने के लिए भी कहा. लेकिन वो काम नहीं कर पा रही थी. इस कारण उसे हटाया गया था. नौकरी से हटाये जाने के बाद वो खुद मुङो फंधमकी दे रही थी.
नवीन कुमार प्रसाद, प्रोग्राम हेड, मुजफ्फरपुर दुरदर्शन

No comments:
Post a Comment